Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद कुछ इस प्रकार हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI

Jake Fraser-McGurk (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में खत्म हुआ। दो दिन चले इस ऑक्शन में 10 टीमों ने मिलाकर कुल 182 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें से 62 विदेशी खिलाड़ी थे। इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमों ने 639.15 करोड़ रुपए खर्च किए। साथ ही देशी-विदेशी मिलाकर कुल 395 खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।

दूसरी ओर, इस मेगा ऑक्शन में साल 2020 आईपीएल सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी अपनी ऑक्शन रणनीति से क्रिकेट जगत को खासा प्रभावित किया। टीम ने इस ऑक्शन में कुछ शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर, अपनी कोर टीम को और ज्यादा मजबूत कर लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को सिर्फ 14 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा, तो साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को सिर्फ दो करोड़ के बेस प्राइस में खरीदकर टीम में शामिल किया।

इसके अलावा पिछले आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे मिचेल स्टार्क को DC ने सिर्फ 11.75 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया। साथ ही डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट टी नरटराजन को दिल्ली ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

आईपीएल ऑक्शन के खत्म होने के बाद, जियो सिनेमा के कमेंट्री पैनल ने 10 में से सबसे ज्यादा नंबर दिल्ली की ही टीम को दिए। मेगा ऑक्शन के बाद डीसी काफी मजबूत नजर आ रही है और अभी से उसे खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

देखें मेगा ऑक्शन के बाद DC की सबसे मजबूत प्लेइंग XI

जैक फ्रेजर मैगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, (मोहित शर्मा – इम्पैक्ट प्लेयर)

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड

केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, हैरी ब्रूक, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टॉर्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...