Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: एमएस धोनी नहीं खेलेंगे….वह कप्तान हों या नहीं, वह हमेशा टीम के लिए मेंटोर- पोंटिंग की बड़ी भविष्यवाणी

MS Dhoni (Photo Source: BCCI/IPL)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और पंजाब किंग्स के नए हेड कोच रिकी पोंटिंग ने बताया है कि IPL 2025 में एमएस धोनी के वर्कलोड मैनेजमेंट को मैनेज करने में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) क्या अपना फॉर्मूला अपना सकता है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में इतने लंबे समय तक खेलने के लिए सीएसके के पूर्व कप्तान की सराहना की।

CSK ने धोनी को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले चार करोड़ रुपये में रिटेन किया है। भारत और चेन्नई के पूर्व कप्तान धोनी अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन हुए क्योंकि उन्होंने पांच साल पहले आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 43 वर्षीय धोनी को लेकर रिकी पोंटिंग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। पोंटिंग का कहना है कि सीएसके आईपीएल 2025 में माही को सभी मैच में नहीं उतारेगी।

IPL 2025 से पहले Ricky Ponting ने MS Dhoni को लेकर दिया बड़ा बयान

रिकी पोंटिंग को लगता है कि आईपीएल के आगामी सीजन में धोनी के इम्पैक्ट को बढ़ाने के लिए उन्हें कभी-कभी आराम दिया जाएगा ताकि वर्कलोड भी मैनेज हो सके। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के हालिया एपिसोड में कहा, ”दो सीजन पहले शायद उनका सबसे खराब सीजन रहा था लेकिन फिर पिछले साल उन्होंने वापसी की।

उन्होंने पुराने एमएस धोनी की तरह कुछ मैचों में अपना प्रभाव छोड़ा। मुझे लगता है कि अब भी वैसा ही होगा। हो सकता है कि वे उन्हें पूरे सीजन में ना उतारें। वे उन्हें मैच में बाहर रखने और आराम देने के बारे में सोच सकते हैं ताकि उनका बेस्ट सुनिश्चित हो सके।”

बता दें कि धोनी की अगुवाई में सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले सीएसके कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। हालांकि, चेन्नई की टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल नहीं रही। सीएसके पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर रही।

पोंटिंग ने कहा, “वह जिस भी टीम में हों, चाहे वह कप्तान हों या नहीं, वह हमेशा उस टीम के लिए मेंटोर और लीडर रहेंगे। भले ही वह खेल रहे हों या बाहर बैठे हों। उनका कद इतना बड़ा है। धोनी चेन्नई के लिए अहम हैं क्योंकि वह मैदान के अंदर और बाहर नेतृत्व प्रदान करते हैं।”

আরো ताजा खबर

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद कौन बनेगा KKR का कप्तान? यहां जानें 

Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई, गुरूवार को क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। रहाणे के संन्यास...

31 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट...

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...