Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: इरफान पठान ने जताई श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के रिटेन होने की उम्मीद, बताई ये वजह

IPL 2025: इरफान पठान ने जताई श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के रिटेन होने की उम्मीद, बताई ये वजह

Shreyas Iyer and Rishabh Pant

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स अपने कप्तानों क्रमश: श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को रिलीज करेगी। हालांकि, पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान को लगता है कि दोनों प्लेयर्स को उनकी फ्रेंचाइजी रिटेन करेंगी।

पहली बार मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। लेकिन अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है। इन खिलाड़ियों को नीलामी में शुरुआत से या राइट टू मैच (RTM) कार्ड के माध्यम से रिटेन किया जा सकता है।

इरफान पठान ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, “अगर श्रेयस अय्यर को टीम को आईपीएल खिताब दिलाने के बाद भी रिटेन नहीं किया जाता है, तो यह एक वास्तविक नुकसान होगा। उम्मीद है कि दिल्ली ऋषभ पंत को बनाए रखने के लिए भी काम करेगी-एक खिलाड़ी और कप्तान दोनों के रूप में उनकी क्षमता, उनके बाजार मूल्य के साथ बड़े पैमाने पर है।”

अय्यर और पंत के नीलामी में आने की उम्मीद

खबर है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में केकेआर को खिताब दिलाने वाले श्रेयस के नीलामी में शामिल होने की उम्मीद है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, आंद्रे रसेल और मिचेल स्टार्क के साथ अय्यर मूव करने करने के लिए तैयार हैं।

2022 में पिछले मेगा नीलामी में अय्यर केकेआर की सबसे महंगे खरीद थे। उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और केकेआर ने उन्हें कप्तान के रूप में चुना था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पीठ की चोट के कारण 2023 संस्करण को मिस किया था, लेकिन 2022 और 2024 में वापसी की।

वहीं पंत भी दिल्ली के साथ अपने सफर को विराम देने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने तीन आईपीएल संस्करणों में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की।

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के आईपीएल आंकड़ें

दोनों के आईपीएल आंकड़ों की बात करें तो अय्यर ने 115 मैचों में 32.24 की औसत और 127.48 के स्ट्राइक रेट से 3127 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 21 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन है।

वहीं पंत ने 111 मैचों में 35.31 की औसत और 148.93 के स्ट्राइक रेट से 3284 रन बनाए हैं। जिसमें 18 अर्धशतक और एक शतक शामिल है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...