Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: इटली का पहला खिलाड़ी जिसने मेगा ऑक्शन के लिए किया रजिस्टर, जानें कौन है ?

Thomas Draca (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन की तारीख सामने आ चुकी है और यह 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित होगा। वहीं मेगा ऑक्शन के लिए कुछ 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है। इसमें एक इटली का खिलाड़ी भी है। यह पहली दफा है कि जब इटली के किसी खिलाड़ी ने ऑक्शन में अपना नाम दर्ज करवाया है। तो आइए जानते हैं इटली का वह कौन खिलाड़ी है।

दरअसल, इस खिलाड़ी का नाम थॉमस ड्रेका है। वह तेज गेंदबाज हैं और आईपीएल नीलामी के लिए रजिस्टर करने वाले देश के पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने खुद को ऑलराउंडर कैटेगरी के तहत 30 लाख रुपये के बेस वैल्यू पर लिस्ट किया है।

आपको बता दें कि थॉमस ने चार टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वह ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में हिस्सा ले चुके हैं। थॉमस ने ब्रैम्पटन वॉल्व्स के लिए छह पारियों में 10.63 की औसत और 6.88 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए और संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

क्या मेगा ऑक्शन में थॉमस को मिलेगा कोई खरीदार

उन्होंने सरे के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया और चार ओवरों में 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसकी बदौलत वॉल्व्स ने सरे के खिलाफ 198 रनों को डिफेंड किया। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने ब्रैम्पटन को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचाने में मदद की। हालांकि, क्वालीफायर 2 में ब्रैम्पटन हार के बाद एलिमिनेट हो गया। अब देखना है कि आईपीएल में उन्हें कोई खरीदार मिलता है या नहीं?

मेगा ऑक्शन के लिए भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका के सबसे अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। दक्षिण अफ्रीका के कुल 91 प्लेयर्स ऑक्शन में उतरेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 76 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए खुद का नाम रजिस्टर करवाया है। मेगा ऑक्शन में 1574 खिलाड़ियों में से सिर्फ 204 खिलाड़ियों को ही खरीदा जाएगा, क्योंकि 204 स्लॉट ही भरे जाएंगे। अब देखना है कि मेगा ऑक्शन में किन-किन खिलाड़ियों की किस्मत चमकती है?

আরো ताजा खबर

“क्या एंडी फ्लावर के पास समय होगा?” RCB ड्यूटी के चलते दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड का कोच बनने की संभावना को नकारा

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अगले टेस्ट कोच को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इस दौड़ में पूर्व जिम्बाब्वे कप्तान व अनुभवी कोच एंडी...

LPL में पहली बार खेलते दिखेंगे शाहीन अफरीदी, PCB ने थमाया NOC; कैंडी रॉयल्स टीम में हुए शामिल

Shaheen Shah Afridi (image via getty) पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ मिलने के बाद लंका प्रीमियर लीग में अपना पहला...

“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

Amol Muzumdar backs Women’s World Test Championship after India’s historic Lord’s triumph (image via getty) सोमवार (13 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारीतय महिला टीम की 270 रनों...

ENG vs IND: ‘T20I में मिली हार का असर नहीं पड़ेगा’ – वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान

ENG vs IND: Shubman Gill, Gautam Gambhir (image via getty) टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को भरोसा है कि हाल ही में इंग्लैंड के हाथों टी20आई सीरीज में 0-4...