Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: आगामी सीजन के मेगा ऑक्शन को लेकर तारीख आई सामने, जाने किस दिन होगा कार्यक्रम?

IPL 2025 आगामी सीजन के मेगा ऑक्शन को लेकर तारीख आई सामने जाने किस दिन होगा कार्यक्रम

IPL 2025 Auction (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025:  क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब इन क्रिकेट फैंस का इंतजार बहुत ही जल्द खत्म होने के वाला है, क्योंकि टूर्नामेंट के रोमांचक सीजन के लिए आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने ऑक्शन के लिए तारीख की घोषणा कर दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की मीडिया रिपोर्ट्स माने तो आईपीएल 2025 का ऑक्शन 30 नवंबर को देखने को मिल सकता है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर में ऑक्शन होता हुआ नजर आएगा। गौरतलब है कि पिछले साल 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में आईपीएल 2024 का ऑक्शन देखने को मिला था।

तो वहीं जब एक बार फिर 10 फ्रेंचाइजी आगामी मेगा ऑक्शन में सामने-सामने आएंगी, तो सभी के बीच पिछले कुछ सीजनों की तरह बिडिंग वार भी देखने को मिल सकती है। पिछले ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैरदाबाद के बीच हुई बिडिंग वार को कौन भूल सकता है, जब स्टार्क को केकेआर ने रिकाॅर्ड 24.75 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा था।

साथ ही बता दें कि हाल में ही बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों में रिटेंशन को लेकर सभी नियम फ्रेंचाइजियों को बता दिए हैं। तो वहीं अब सभी टीमों को 31 अक्टूबर, 2024 तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इन 3 खिलाड़ियों को किया रिटेन

ईएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो पिछले सीजन की आईपीएल फाइनलिस्ट सनराइडर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस, विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन और सलामी बल्लेबाज व ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को रिटेन करने का फैसला किया है।

हालांकि, टीम ने कमिंस को 18 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि क्लासेन की सैलरी में करीब 338 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। साल 2023 में क्लासेन को हैदराबाद ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। आगामी सीजन में क्लासेन को करीब 23 करोड़ रुपए मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

আরো ताजा खबर

टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज होगी आखिरी! न्यूजीलैंड के इस दिग्गज कोच ने दिया इस्तीफा

Luke Ronchi to Step Down as New Zealand Batting Coach to Take Over Melbourne Renegades (image via getty) न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार, 17 जुलाई को बताया कि न्यूजीलैंड के बैटिंग...

‘स्मृति को दो-तीन साल पहले ही कप्तानी संभाल लेनी चाहिए थी’ मिताली राज ने भारत की कप्तानी के लिए मंधाना का समर्थन किया 

Mithali Raj and Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने स्मृति मंधाना को महिला टीम का अगला कप्तान बनने का प्रबल दावेदार...

लॉर्ड्स वनडे हो सकता है ‘हिटमैन’ का आखिरी 50-ओवर मैच, BCCI के 2027 WC प्लान में नहीं रोहित: रिपोर्ट

Rohit Sharma no longer in India’s ODI plans after England series (image via getty) खबरों के मुताबिक, अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा को बता दिया गया है कि वे अब वनडे...

ENG vs IND: ‘वह दबाव सोखने में उस्ताद हैं’ आउट ऑफ फाॅर्म रोहित शर्मा को बल्लेबाजी कोच का साथ 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में खराब फाॅर्म का सामना कर रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का...