Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: अरुण धूमल बुलाएंगे मीटिंग, अगले हफ्ते Impact Player नियम के भविष्य को लेकर होगा फाइनल फैसला

Impact Player Rule Sign, (Photo Source: X/Getty Images)

आईपीएल 2025 में इम्पैक्ट प्लेयर नियम (Impact Player Rule) को बरकरार रखा जाएगा या नहीं? यह चर्चा जोरों पर चल रही है। पिछले सीजन के दौरान कई सीनियर खिलाड़ियों ने इस नियम को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कहना था कि, इसके चलते ऑलराउंडरों को नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर विराट कोहली का मानना है, नियम खेल को सही बैलेंस नहीं देता है।

हाल ही में दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने नियम का सपोर्ट करते हुए कहा कि, यह रणनीति के लिए जरूरी है। इस बीच, बड़ी खबर आ रही है कि आईपीएल के अगले सीजन भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम के बरकरार रहने की संभावना है। बीसीसीआई अगले हफ्ते नियम के भविष्य को लेकर फाइनल फैसला करने वाली है।

अगले हफ्ते होगी मीटिंग

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल इस वक्त आईसीसी जिम्मेदारियों के चलते व्यस्त है, जिसके चलते मीटिंग नहीं हो पा रही है। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण धूमल इम्पैक्ट प्लेयर नियम (Impact Player Rule) को लेकर अगले हफ्ते मीटिंग बुलाने वाले हैं। बीसीसीआई सूत्र ने InsideSport को बताया,

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर कोई बहस नहीं हुई है। जैसा कि सभी नए नियमों के मामले में होता है हम स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक मांगते हैं। फ्रेंचाइजियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कुछ खिलाड़ियों ने भी, हम उनकी फीडबैक को महत्व देते हैं। लेकिन अंतिम फैसला आईपीएल चेयरमैन को लेना है।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम (Impact Player Rule) की शुरुआत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 से हुई थी, जिसका उद्देश्य मैचों को अधिक रोमांचक बनाना था। सफल ट्रायल के बाद फिर, इसे आईपीएल 2023 में लाया गया। वहीं, फिर आईपीएल 2024 में इस नियम के कारण ही 200 से अधिक टोटल बनना आम बात हो गई।

बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह का मानना है कि इस नियम के फायदे और नुकसान दोनों हैं। शाह के अनुसार नेगेटिव बात यह है कि इससे ऑलराउंडरों का रोल खत्म हो रहा है और पॉजिटिव बात यह है कि इससे भारतीय खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...