Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 से पहले DC ने रिकी पोंटिंग को मुख्य कोच के पद से हटाया, सौरव गांगुली निभाते हुए नजर आएंगे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Sourav Ganguly and Ricky Ponting (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन 2024 सीजन में काफी खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। यही वजह है कि अब दिल्ली फ्रेंचाइजी ने रिकी पोंटिंग को टीम के मुख्य कोच के पद से हटा दिया है। बता दें, रिकी पोंटिंग को दिल्ली कैपिटल्स ने 2018 सीजन में हेड कोच के रूप में नियुक्त किया था।

रिकी पोंटिंग की कोचिंग में दिल्ली टीम ने 2020 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट सौरव गांगुली अब आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किए जाएंगे। दिल्ली टीम के सह-मलिक पार्थ जिंदल को यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि बहुत जल्द आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन भी होने वाला है और उससे पहले उन्होंने यह महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक सौरव गांगुली ने खुलासा किया कि, ‘मुझे अगले साल के आईपीएल के लिए योजना बनानी है। मेगा ऑक्शन अगले साल है और मैं इसके लिए योजना अभी से बनानी शुरू कर दी है। मैं एक बार दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल जीतते हुए देखना चाहता हूं।

मैं न्यूज़ को ब्रेक करता हूं कि रिकी पोंटिंग आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच नहीं होंगे। Geoffrey Boycott ने सही कहा था कि रिकी पोंटिंग ने पिछले 7 साल में फ्रेंचाइजी को आगे नहीं बढ़ाया है। मुझे फ्रेंचाइजी से बात करनी पड़ी और उनसे कहा कि आप भारतीय कोच को आगे लाए। मैं मुख्य कोच रहूंगा और देखते हैं की टीम कैसा प्रदर्शन करती है?’

आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच होंगे सौरव गांगुली

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रिकी पेंटिंग को पूरी ताकत दी गई थी लेकिन इसके बावजूद उनकी कोचिंग में रिजल्ट टीम के हक में नहीं रहा था। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी।

हालांकि आगामी सीजन में दिल्ली टीम के सभी खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। आईपीएल 2023 के बाद दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अजित अगरकर और शेन वॉटसन को सहायक कोच के रूप से हटा दिया गया था। अब देखना यह है कि आगामी सीजन से पहले दिल्ली टीम का यह फैसला कितना सकारात्मक साबित होता है?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

SRH vs CSK (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

SRH vs CSK, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, SRH vs CSK: Top 10 memes (image via X) सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...