Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 सस्पेंड होने के बाद, ये 3 खिलाड़ी है ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर

Shubman Gill & Suryakumar Yadav (Photo Source: X)
Shubman Gill & Suryakumar Yadav (Photo Source: X)

भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया। भारतीय और विदेशी की सुरक्षा को देखते हुए बोर्ड ने आईपीएल 2025 (IPL 2025 suspended) को स्‍थगित करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने केंद्र सरकार से भी इस मुद्दे पर बातचीत के बाद यह निर्णय लिया।

18वें सीजन में कुल 74 मुकाबले खेले जाने थे। लीग में अब तक 58 मैच ही हो पाए थे। 16 मुकाबले अभी होने थे। इनमें लीग स्‍टेज के 12 मैच भी शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 58 मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कौन से तीन प्लेयर सबसे आगे हैं।

सूर्यकुमार यादव

IPL 2025 की ऑरेंज कैप इस वक्त सूर्यकुमार यादव के पास है। सूर्या ने इस सीजन अब तक बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 12 मैच खेले हैं। 12 मैचों की 12 पारियों में उन्होंने 63 से अधिक की औसत से 510 रन बनाए हैं। इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट 175 से अधिक का रहा है। उन्होंने अब तक तीन अर्धशतक लगाए हैं।

साईं सुदर्शन

लिस्ट में दूसरे नंबर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साईं सुदर्शन का नाम है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस सीजन अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में 46.27 की औसत और 153.31 की स्ट्राइक रेट से 509 रन बनाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं। वह अब कभी भी ऑरेंज कैप की रेस में बाकी खिलाडियों से आगे निकल सकते हैं।

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने भी इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने टीम के शानदार प्रदर्शन में पूरा योगदान दिया है। गिल ने अब तक 11 मैच खेले हैं। 11 मुकाबलों की 11 पारियों में 50.80 के औसत से 508 रन बनाए हैं। उन्होंने ये सभी रन 152.55 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। गिल इस सीजन अभी तक एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। लेकिन उनके बल्ले से 5 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली हैं।

আরো ताजा खबर

जॉनी बेयरस्टो के साथ रोहित शर्मा ने की जमकर मस्ती, गा दिया ऐसा गाना… देखें VIDEO

Rohit Sharma & Jonny Bairstow (Photo Source: X)IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने रहेंगी। यह मैच 30 मई को शाम 7ः30 बजे से न्यू...

VIDEO: विराट कोहली ने सरेआम की मुशीर खान की बेइज्जती, बोले- “ये तो पानी पिलाता है….”

Virat Kohli & Musheer Khan (Photo Source: X) IPL 2025: क्वालीफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंच गई है। मुकाबले...

रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने 5वें भारतीय कप्तान

Rajat Patidar (Photo Source: BCCI/IPL) IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। रजत पाटीदार...

30 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL से

PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X)1. पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल प्लेऑफ का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया IPL 2025 के पहले क्वालीफायर...