Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में हर गेंद फेंकने पर जसप्रीत बुमराह को मिलेंगे 5.36 लाख, यहां समझें पूरा गणित 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

Jasprit Bumrah IPL Stats: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईपीएल में तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर है। साल 2013 में जब मुंबई इंडियंस के कोच जाॅन राइट थे, तो उस सीजन बुमराह ने एमआई के लिए खेलना शुरू किया।

हालांकि, इसके बाद खिलाड़ी ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल टाइटल जिताने में अहम योगदान दिया। इसके अलावा खेल के तीनों प्रारूपों में नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाले बुमराह पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने हाल ही में टी20 विश्व कप 2024 में अपनी शानदार गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवाॅर्ड जीता था। बुमराह के इस प्रदर्शन की वजह से भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया।

तो वहीं पिछले महीने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा की थी। बुमराह मुंबई की रिेटेंशन की पहली पसंद थे, और उन्हें फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया।

उन्हें टीम में कप्तान हार्दिक पांड्या और भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव से ज्यादा पैसे में रिटेन किया गया, इन दोनों को रिटेन करने के लिए मुंबई ने क्रमश: 16.35 करोड़ दिए थे। तो वहीं यह राशि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के 16.30 करोड़ के रिटेन प्राइस से भी ज्यादा है। बुमराह को 18 करोड़ रुपए में रिटेन करना, मुंबई के ड्रेसिंग रूप में उनकी वैल्यू को दर्शाता है।

खैर, जब जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने उतरेंगे, तो उन्हें हर गेंद फेंकने के लिए 5.36 लाख रुपए मिलने वाले हैं। बता दें कि बुमराह ने खबर लिखे जाने तक कुल 133 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने 22.52 की औसत और 7.30 की इकाॅनमी से कुल 165 विकेट अपने नाम किए हैं।

बुमराह को हर गेंद फेंकने पर 5.36 लाख रुपए मिलने का पूरा गणित

S. No.
Particulars
Value
A
कुल मैच
14 मैच
B
प्रति मैच फेंके गए ओवर
4 ओवर
C
प्रति ओवर गेंद
6 गेंद
D
कुल गेंद फेंकेंगे
14 x 4 x 6 (A x B x C) = 336 गेंद
E
कुल पेमेंट
INR 18 Crore
F
हर गेंद फेंकने पर कमाई
18 Crore ÷ 336 (भाग) = INR 5.36 लाख

 

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 4th Test: ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से मैदान से बाहर, भारत ने पहले दिन बनाए 264 रन

ENG vs IND 4th Test (Image Credit- Twitter X)ENG vs IND 4th Test: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज का चौथा मैच आज 23 जुलाई से ओल्ड...

ENG vs IND 2025: क्रिकेट ने करुण नायर को एक और मौका दिया, लेकिन वह इसे भुना नहीं पाए: संजय मांजरेकर

Sanjay Manjrekar and Karun Nair (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि करुण नायर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिले दूसरे मौके का फायदा...

दलीप ट्रॉफी से बाहर हुए रजत पाटीदार, LSG के गेंदबाज मयंक और आवेश की भी हुई सर्जरी

Rajat Patidar, Avesh Khan and Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान और भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार दलीप ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं, क्योंकि बीसीसीआई...

मैनचेस्टर में टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की पूरी सूची देखें यहां, लिस्ट में कई दिग्गज शामिल 

Anshul Kamboj (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड और भारत के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का चौथा मैच आज 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर शुरू हो...