
आपको बता दें कि, आईपीएल के एक नियम के चलते ऐसा संभव है और यह नियम आईपीएल की शुरुआत से है। धोनी अब 43 साल के हो गए हैं, ऐसे में वह मोटी रकम में रिटेन होकर किसी खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहते। ऐसे में अगर उन्हें बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन किया जाता है तो सीएसके को उनके लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने होंगे।
अनकैप्ड प्लेयर के रूप में MS Dhoni को रिटेन कर सकती है CSK
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2025 संस्करण से पहले खिलाड़ियों के नियमों की घोषणा करते समय महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ियों की श्रेणी में रख सकता है। आईपीएल की शुरुआत से ही नियम है कि कम से कम पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को अनकैप्ड श्रेणी में रखा जाता था।
अगर ऐसा होता है तो अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को रिटेन करने के लिए CSK को बहुत ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना होगा। एक अनकैप्ड खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है। बता दें, CSK ने 2022 में धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
हालांकि जब इसको लेकर CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन से पूछा गया कि क्या 2025 आईपीएल ऑक्शन में धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाएगा तो उन्होंने कहा, “मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमने इसके लिए अनुरोध नहीं किया है। उन्होंने (बीसीसीआई) खुद हमें बताया है कि ‘अनकैप्ड खिलाड़ी नियम’ रखा जा सकता है, बस इतना ही। उन्होंने (BCCI) अभी तक कुछ भी घोषणा नहीं की है। नियम और विनियम बीसीसीआई द्वारा घोषित किए जाएंगे।”
राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंडर खेल की वजह से जीता अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का POTM
SM Trends: 16 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

