Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने इस स्टार अफगानी स्पिनर को टीम में किया शामिल, जानें पूरी डिटेल्स-

Mujeeb Ur Rehman & Rashid Khan (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। अब तक टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा सकता है। इस बीच, पांच-बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फ्रेंचाइजी ने चोटिल अल्लाह गजनफर की जगह अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान को साइन कर लिया है।

मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े मुजीब उर रहमान

मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए लिखा,

“अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान अल्लाह गजनफरर की जगह मुंबई इंडियंस में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो चोट के कारण बाहर हो गए हैं। दुनिया भर में अपने कारनामों के लिए मशहूर दाएं हाथ के रहस्यमयी स्पिनर मुजीब, ब्लू एंड गोल्ड सेना में हमारे नए सदस्य होंगे। आंकड़ों की बात करें तो 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 256 टी20 में 6.75 की इकॉनमी से 275 विकेट लिए हैं। नए जोश के साथ, वह आईपीएल 2025 में पांच बार की चैंपियन के लिए अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। गजनफर भाऊ, पल्टन आपके जल्दी फिट होने की कामना करता है। हमें उम्मीद है कि आप जल्द ही मैदान पर वापस आएंगे!”

📰 𝗠𝘂𝗺𝗯𝗮𝗶 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻𝘀 𝘀𝗶𝗴𝗻 𝗠𝘂𝗷𝗲𝗲𝗯 𝗨𝗿 𝗥𝗮𝗵𝗺𝗮𝗻 🇦🇫

Mujeeb Ur Rahman, the Afghan off spinner has been signed by Mumbai Indians as a replacement for Allah Ghazanfar who has been ruled out of IPL 2025 due to an injury.

Mujeeb was one of the youngest ever… pic.twitter.com/urNJhbfVl7

— Mumbai Indians (@mipaltan) February 16, 2025

23 साल के मुजीब उर रहमान ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में हिस्सा बनने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। मुजीब ने आखिरी आईपीएल मैच 2021 में खेला था। वह पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 19 आईपीएल पारियों में 31.15 के औसत, 8.18 की इकॉनमी से 19 विकेट लिए हैं।

बता दें, मुजीब अभी पूरी तरह से फिट नहीं है, वह अफगानिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वह आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

 

আরো ताजा खबर

भारत को झटका, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब सीरीज के...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की दोषी पाई गईं Kranti Gaud, एशिया कप फाइनल के बाद लगा मैच फीस का 10% जुर्माना

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में ICC के नियमों का उल्लंघन करने के लिए...

टीम से बाहर होते ही गरजा सलमान अली आगा का बल्ला, घरेलू क्रिकेट में ठोकी नाबाद 300 रनों की तूफानी पारी

Salman Ali Agha (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे जाने के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी...

14 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. स्लो ओवर-रेट के लिए पाकिस्तान पर ICC का बड़ा एक्शन; 11 WTC अंक कटे, मैच फीस का 50% जुर्माना इंग्लैंड के खिलाफ...