Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया, पारस म्हाम्ब्रे को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

IPL 2025: महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया, पारस म्हाम्ब्रे को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Mahela Jayawardene. (Photo: IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले मुंबई इंडियंस कैंप से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने को अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है जबकि पारस म्हाम्ब्रे की भी मुंबई फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। पारस म्हाम्ब्रे को मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

बता दें कि, पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस टीम की कोचिंग मार्क बाउचर कर रहे थे। हालांकि मार्क बाउचर की कोचिंग में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। मार्क बाउचर को मुंबई इंडियंस टीम का मुख्य कोच 2022 सीजन में नियुक्त किया गया था। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और 10 मैच में सिर्फ चार में जीत दर्ज की। मुंबई टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर थी।

2022 में जयवर्धने को मुंबई इंडियंस टीम का ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया था। ऐसी कई फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है जिसमें मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस ने अपने बयान में कहा कि, ‘काफी खुशी महसूस हो रही है कि जयवर्धने मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में वापसी कर चुके हैं। वो खुद अपने समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और उन्हें क्रिकेट के बारे में काफी चीजें पता है।

उनकी लीडरशिप, ज्ञान और खेल के प्रति लगन से मुंबई इंडियंस को काफी मदद मिलेगी। हम मार्क बाउचर को भी धन्यवाद कहना चाहते हैं जिन्होंने पिछले दो सीजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के परिवार में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है।’

पारस म्हाम्ब्रे ने भी की मुंबई इंडियंस टीम में वापसी

टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। टीम इंडिया के इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे थे। पारस म्हाम्ब्रे भी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में वापसी करके काफी खुश हैं।

महेला जयवर्धने की बात की जाए तो अपनी वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि, ‘मुंबई इंडियंस के साथ मेरा सफर हमेशा ही बेहतरीन रहा है। 2017 सीजन में हमारा फोकस यही था कि दुनिया भर के टैलेंटेड खिलाड़ियों को हम अपनी टीम में शामिल करें और जबरदस्त प्रदर्शन करें। अभी तक मुंबई टीम की ओर से कई खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है।

अब अगले सीजन में आने वाली चुनौतियों के लिए भी हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमारी यही कोशिश रहेगी कि एक बार फिर से टीम शानदार प्रदर्शन करें और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करें।’

আরো ताजा खबर

सूर्यवंशी ओपनर, क्लासेन नंबर 4 पर, कोहली को जगह नहीं, कुछ ऐसी है IPL 2026 की लीग स्टेज की बेस्ट प्लेइंग 11 

Vaibhav Suryavanshi and Heinrich klaasen (Image Credit- Twitter X) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के 19वें सीजन का लीग चरण समाप्त हो चुका है। 26 मई से नाॅकआउट मुकाबले...

IPL 2026, Qualifier 1: RCB बनाम GT क्वालिफायर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। 70 रोमांचक मुकाबलों के...

सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को बताया अफवाह, कहा ‘लोग क्रिकेट को नहीं समझते’ 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को अफवाह बताया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स...

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में बनाया ‘उल्टा डॉन ब्रैडमैन’ वाला ये अनचाहा वर्ल्ड रिकाॅर्ड 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट में 100 का बल्लेबाजी औसत, यह ऐसा लैंडमार्क है, जिसे बहुत ही कम खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डाॅन...