Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: तीन खिलाड़ी जिनको KKR मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर की जगह अपनी टीम में शामिल कर सकते थे

Venkatesh Iyer (Photo Source: BCCI/IPL)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में शानदार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर के ऊपर काफी निवेश किया। बता दें कि, वेंकटेश अय्यर का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा रहा था और उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हालांकि इसके बावजूद कोलकाता टीम ने उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2025 की नीलामी में एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ी बोली लगाकर वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स वेंकटेश अय्यर के आधी रकम में अपनी टीम में शामिल कर सकती थी। आज हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

1- फिल साल्ट

Phil Salt (Pic Source-X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट को 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। फिल साल्ट का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में धमाकेदार रहा था और उन्होंने 12 मैच में 182 के स्ट्राइक रेट से कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से 435 रन बनाए थे।

लेकिन कोलकाता टीम ने उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया। फिल साल्ट के पास यह काबिलियत है कि वो पॉवरप्ले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को धाकड़ शुरुआत दिला सकते हैं। वेंकटेश की जगह फ्रेंचाइजी को फिल साल्ट को जरूर अपनी टीम में शामिल करना चाहिए था।

2- ईशान किशन

Ishan Kishan (Photo Source: Getty Images)

ईशान किशन भी आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते थे लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि किशन के ऊपर वेंकटेश अय्यर से कम की बोली लगी।

ईशान किशन आक्रामक टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक है और वो विकेटकीपिंग से भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। वेंकटेश अय्यर के साथ अच्छी बात यह है कि वो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

3- मार्को जानसेन

Marco Jansen and Gerald Coetzee (Image Credit- Twitter X)

मार्को जानसेन दक्षिण अफ्रीका के इस समय के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। उनको पंजाब किंग्स ने 7 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। मार्को जानसेन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव डाला था।

इंडियन प्रीमियर लीग में रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से फिनिशर की भूमिका निभाते हुए देखा जाता है लेकिन 2025 सीजन में वो नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकते थे जबकि रसेल नंबर 5 और मार्को जानसेन नंबर 6 पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते थे। अगर कोलकाता ने वेंकटेश की जगह किशन और मार्को जानसेन को अपनी टीम में शामिल किया होता तो भी उनके पास 5.50 करोड़ रुपए बचें होते।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैं जितना हो सके, उतना योगदान देने का प्रयास करता हूं’ LSG के खिलाफ मैच से पहले RCB स्टार ने दिया बड़ा बयान 

RCB (Image Credit- Twitter X) आज 15 अप्रैल, बुधवार को जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है।...

SM Trends: 15 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 15 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिग्वेश राठी और आयुष बडोनी...

IPL 2026: MI vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

IPL 2026, MI vs PBKS: top 3 players to watch out (image via X) मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब...

IPL 2026, Match 24: मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, MI vs PBKS: head to head records (image via X) मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 24वें मैच में, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स...