Skip to main content

ताजा खबर

The new, updated kms activator for your Windows 11,10,8 and Office 2010, 2013, 2016, 2021 may be useful for you.

IPL 2025: टूर्नामेंट के सस्पेंड होने के बाद विदेशी खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए भरी उड़ान

IPL 2025 टूर्नामेंट के सस्पेंड होने के बाद विदेशी खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए भरी उड़ान

IPL 2025 (Image Credit- Twitter/X)

आईपीएल 2025 फिलहाल के लिए सस्पेंड हो गया है। इसी के साथ आईपीएल फ्रैंचाइजी के विदेशी खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश के लिए उड़ान भर चुके हैं।

बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट 9 मई को बीसीसीआई ने सस्पेंड कर दिया था। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत पर 8 मई को हमला किया। भारत ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान के सशस्त्र बल को तहस-नहस कर दिया।

अब जब टूर्नामेंट सस्पेंड हो गया है, तो खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को उनके घर वापस भेजना भी जरूरी था और बीसीसीआई ने कई खिलाड़ियों को उनके घर वापस भेज दिया है। आरसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, ‘हमारे सभी खिलाड़ी और स्टाफ बेंगलुरु सही सलामत पहुंच चुके हैं और वह अभी अपने-अपने देश और राज्य में है।’

आईपीएल 2025 की फ्रेंचाइजी आरसीबी के विदेशी खिलाड़ी हैं लियम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, फिल साल्ट, लुंगी एंगिडी, नुवान तुषारा और जोश हेजलवुड। आरसीबी ने अपने बयान में कहा कि, ‘बीसीसीआई ने हमें जमकर सपोर्ट किया है और साथ ही लोकल अधिकारी और पुलिस ने भी इसे पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हम सभी इससे काफी खुश है।’

लखनऊ सुपर जायंट्स के अधिकारियो ने भी की पुष्टि

लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि विदेशी और घरेलू खिलाड़ी अपने-अपने घर वापस लौट चुके हैं। यह देखकर सभी को काफी अच्छा लग रहा है कि खिलाड़ियों को किसी भी तरीके की कोई परेशानी नहीं हुई है।

पंजाब किंग्स के एक सूत्र में बताया कि सभी विदेशी खिलाड़ी अपने घर वापस लौट चुके हैं। बीसीसीआई ने महत्वपूर्ण कदम उठाया और सभी खिलाड़ियों को उनके घर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभी भी कुछ विदेशी खिलाड़ी हैं, जो आज यानी 10 मई को अपने घर जाने के लिए उड़ान भरेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ऑक्शन से पहले KKR कर सकती है 3 बड़े खिलाड़ियों को ट्रेड, वेंकटेश अय्यर पर गहराया संकट

Kolkata Knight Riders (KKR) (Image Credit – Twitter X)कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का आईपीएल 2025 सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम अंक तालिका में...

AUS vs IND 2025: विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले दिल्ली पहुंचेंगे

Virat Kohli, Rohit Sharma (Image Credit – Twitter X)भारतीय वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 15 अक्टूबर को दिल्ली से रवाना होगी। जानकारी के मुताबिक टीम को दो बैचों में...

ICC Womens World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 107 रनों से जीत दर्ज की 

Australia Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 9वां मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला गया। बता...

IPL 2026: ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस

Deepak Chahar (Image Credit- Twitter/X)मुंबई इंडियंस ने 2025 में लगातार लड़ाई जारी रखते हुए अपने हुनर का अच्छा प्रदर्शन किया और अंततः नॉकआउट स्टेज में अपना स्थान सुनिश्चित किया। परंतु...