Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद कुछ इस प्रकार हो सकती है सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI

Travis Head & Abhishek Sharma (Photo Source: IPL Official Website)

IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में खत्म हो चुका है। दो दिन चले इस ऑक्शन में 10 टीमों ने मिलाकर कुल 182 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें से 62 विदेशी खिलाड़ी थे। इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों ने 639.15 करोड़ रुपए खर्च किए। साथ ही देशी-विदेशी मिलाकर कुल 395 खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।

खैर, इस मेगा ऑक्शन में एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की बात करें, तो टीम ने कुल 15 खिलाड़ियों को खरीदा है। इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए SRH मैनेजमेंट ने 44.80 करोड़ रुपए खर्चे, जबकि उसके पास 20 लाख रुपए का रिमेनिंग पर्स भी बचा। इस मेगा ऑक्शन के बाद सनराइजर्स बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट में काफी मजबूत नजर आ रही है।

SRH मैनेजमेंट ने जेद्दाह में हुए मेगा ऑक्सन में मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, ईशान किशन, राहुल चहर और एडम जंपा जैसे बड़े खिलाड़ियों को खरीदा। स्पिन फ्रेंडली ट्रैक पर चहर और ज़म्पा की यह जोड़ी, किसी भी बल्लेबाजी क्रम के लिए खतरनाक साबित हो सकते है। खैर, इस मेगा ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया और पूर्व खिलाड़ियों से मिले रुझानों के बाद, हम आपको लिए SRH की संभावित सबसे मजबूत प्लेइंग XI लेकर आए हैं

देखें मेगा ऑक्शन के बाद SRH की सबसे मजबूत प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, कामिंडू मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, राहुल चहर, मोहम्मद शमी (सिमरजीत सिंह – इम्पैक्ट प्लेयर)

IPL 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का फुल स्क्वाॅड

पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, इशान किशन, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व ताइदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से, कामिंडु मेंडिस , अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...