Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 की नीलामी में मयंक अग्रवाल गए अनसोल्ड, विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ दिया मात्र 45 गेंदों में मैच विनिंग शतक

IPL 2025 की नीलामी में मयंक अग्रवाल गए अनसोल्ड, विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ दिया मात्र 45 गेंदों में मैच विनिंग शतक

Mayank Agarwal (PIC Source-x)

आज यानी 28 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में खेले गए महत्वपूर्ण मैच में कर्नाटक ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में कर्नाटक की ओर से कप्तान मयंक अग्रवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 100* रन की मैच विनिंग पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान मयंक अग्रवाल ने अरुणाचल प्रदेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। इस मैच में अरुणाचल प्रदेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन पर ढेर हो गई थी। अरुणाचल प्रदेश की ओर से अभिनव सिंह ने 71* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। अभिनव सिंह के अलावा राजेंद्र सिंह ने 30 रन बनाए जबकि हार्दिक वर्मा ने 38 रन का योगदान दिया।

कर्नाटक की ओर से वासुकी कौशिक और हार्दिक राज ने चार-चार विकेट झटके जबकि एक विकेट श्रेयस गोपाल ने अपने नाम किया। यही नहीं एक विकेट कप्तान मयंक अग्रवाल ने भी झटका।

मयंक अग्रवाल ने खेली कर्नाटक की ओर से तूफानी पारी

मयंक अग्रवाल ने इस मुकाबले में मात्र 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। मयंक अग्रवाल के अलावा अभिनव मनोहर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 66* रन बनाए। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इस पूरे मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

कर्नाटक ने अभी तक विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में चार मैच खेले हैं और चारों में उन्होंने जीत दर्ज की है। टीम के 16 अंक है और वो अंक तालिका में ग्रुप सी में पहले पायदान पर है। मयंक अग्रवाल की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई है।

कर्नाटक को अब अपना अगला मैच 31 दिसंबर को हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले में भी मयंक अग्रवाल अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। इससे पहले पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में भी मयंक अग्रवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 139* रन की मैच विनिंग पारी खेली थी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...