Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने ड्वेन ब्रावो को मेंटर नियुक्त किया, पढ़ें बड़ी खबर 

Dwayne Bravo (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 के लिए तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। बहुत ही जल्द भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन से जुड़े नियमों के बारे में घोषणा कर सकती हैं।

तो वहीं अब आगामी सीजन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पूर्व कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) को आगामी सीजन के लिए टीम का मेंटर नियुक्त किया है।

फ्रेंचाइजी ने ब्रावो को मेंटर नियुक्त करने की जानकारी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। गौरतलब है कि हाल में ही ब्रावो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) में त्रिबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। तो वहीं अमेजन वाॅरियर्स के खिलाफ अपने अंतिम मैच के बाद, ब्रावो ने सभी प्रकार के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

Say hello to our new Mentor, DJ ‘sir champion’ Bravo! 💜

Welcome to the City of Champions! 🎶🏆 pic.twitter.com/Kq03t4J4ia

— KolkataKnightRiders (@KKRiders) September 27, 2024

दूसरी ओर, आपको ब्रावो के बारे में जानकारी दें तो केकेआर में मेंटर का पद संभालने से पहले, वह पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में गेंदबाजी कोच की भूमिका में थे। टीम के लिए उन्होंने कई सीजन कमाल का प्रदर्शन किया।

लेकिन अब वह आगामी आईपीएल सीजन में केकेआर को अपना मेंटरशिप का अनुभव प्रदान करते हुए नजर आएंगे। देखने लायक बात होगी कि गौतम गंभीर के रिप्लेसमेंट के तौर पर केकेआर से जुड़े ब्रावो टीम में पर कैसा प्रभाव डालते हैं?

ड्वेन ब्रावो के क्रिकेट करियर पर एक नजर

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 40 टेस्ट, 164 वनडे और 91 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में 2200 रन बनाने के साथ 86 विकेट, वनडे में 2968 रन बनाने के साथ 199 विकेट और टी20 में 1255 रन बनाने के साथ 78 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 161 आईपीएल मैच भी खेले हैं, जिसमें 1560 रन बनाने के साथ 183 विकेट भी झटके हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...

RCB vs DC, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 226, RCB vs DC: top 10 memes (image via X) डेविड मिलर ने आखिरी ओवर के तनावपूर्ण पलों में दो छक्के जड़े, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को रॉयल...

IPL 2026: टिम डेविड ने रचा इतिहास! तोड़ा फिल साल्ट का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

IPL 2026: Tim David (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज टिम डेविड ने बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगकुरु के 2026 के मुकाबले के दौरान...