Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: अगले सीजन में RCB की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं विराट, मैनेजमेंट को दी जानकारी

IPL 2025: अगले सीजन में RCB की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं विराट, मैनेजमेंट को दी जानकारी

Virat Kohli (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 31 अक्टूबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को अपने-अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। इसके बाद इस साल के आखिर में मेगा ऑक्शन देखने को मिल सकता है। इस बार मेगा ऑक्शन कई बड़े खिलाड़ियों की टीमें बदलती हुई दिख सकती है, तो वहीं कई टीमों के कप्तान ही बदले जा सकते हैं।

खबरों की माने तो वहीं अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का कप्तान भी बदल सकता है। अब मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही है कि विराट कोहली एक बार फिर से आरसीबी के कप्तान बन सकते हैं। वैसे कई सालों से फाफ डु प्लेसिस आरसीबी की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस साल विराट कोहली फिर से RCB की कप्तानी कर सकते हैं।

IPL 2025 रिटेंशन से पहले विराट कोहली को लेकर सामने आई बड़ी रिपोर्ट

ईएसपीएन के मुताबिक विराट कोहली ने फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कप्तानी करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट के सामने इसको लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता है और न ही इसको लेकर आरसीबी की तरफ कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है।

विराट कोहली ने लंबे समय तक आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी की है। कोहली 9 साल तक आरसीबी के कप्तान रहे। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम खिताब नहीं जीत पाई थी। उसके बाद विराट कोहली ने साल 2021 में आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी का नया कप्तान बनाया गया था।

फाफ तीन साल से आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार आरसीबी फाफ को रिलीज कर सकती है। जिसके बाद आरसीबी को नए कप्तान की जरुरत होगी। ऐसे में हो सकता है कि विराट कोहली एक बार फिर से आरसीबी की कप्तानी करते दिखें। अगर विराट कोहली इस सीजन में फिर से RCB की कप्तानी करते हैं तो यह उनके फ्रेंचाइजी के लिए X फक्टो साबित हो सकता है।

আরো ताजा खबर

Asia Cup 2025: भारत-पाक हैंडशेक विवाद पर कपिल देव ने रखा अपना पक्ष, कहा- पाकिस्तान अपनी ऊर्जा…

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद हैंडशेक विवाद पर पूर्व भारतीय कप्तान और 1983 विश्व कप विजेता कपिल देव...

Asia Cup 2025: जानें सभी टीमों के कप्तानों की नेटवर्थ के बारे में सिर्फ क्रिकट्रैकर पर

Cricketer team (Image Credit – Twitter X)एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के कप्तान सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी मजबूत हैं।...

टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब मुशफिकुर रहीम, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी

Mushfiqur Rahim (Image Credit – Twitter X)बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम अपने करियर का सबसे बड़ा पड़ाव हासिल करने जा रहे हैं। वह बांग्लादेश के पहले ऐसे...

SM Trends: 18 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends 18 Sep (image via X)एशिया कप यूएई में चल रहा है और भारत कड़ी प्रैक्टिस कर रहा है। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारत के...