Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024-25 के मेगा ऑक्शन से ठीक पहले श्रेयस अय्यर ने SMAT में खेली धुआंधार शतकीय पारी, गोवा के सभी गेंदबाजों की लगाई जमकर क्लास

Shreyas Iyer (Pic Source-X)

इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का बेहतरीन मुकाबला हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में मुंबई और गोवा के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 250 रन बनाए। मुंबई की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 11 चौके और 10 छक्कों की मदद से 130* रनों की विस्फोटक पारी खेली।

श्रेयस अय्यर ने अपनी इस पारी के दौरान गोवा के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। श्रेयस अय्यर पिछले कुछ समय से काफी अच्छे फॉर्म में है और गोवा के खिलाफ भी उन्होंने अपने इसी फॉर्म को जारी रखा। श्रेयस अय्यर ने पहले पृथ्वी शॉ के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की फिर अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। श्रेयस अय्यर और शम्स मुलानी के बीच चौथे विकेट के लिए 114 रनों की आक्रामक साझेदारी हुई।

🚨 SHREYAS IYER SMASHED A CENTURY IN SMAT..!!! 🚨pic.twitter.com/4WnndwkKGW

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 23, 2024

श्रेयस अय्यर इस समय खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की टीम इंडिया में शामिल नहीं किए गए हैं। हालांकि उन्होंने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस को यह बता दिया है कि वो जबरदस्त फॉर्म में है और उनको रोकना अभी बहुत ही मुश्किल है।

गोवा को मुंबई के खिलाफ मैच जीतने के लिए 251 रनों की जरूरत है

गोवा को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 251 रन बनाने होंगे। मुंबई की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा पृथ्वी शॉ ने 33 रन बनाए जबकि शम्स मुलानी ने 41 रनों का योगदान दिया। अजिंक्य रहाणे ने सिर्फ 13 रन बनाए। गोवा की ओर से दर्शन मिसल ने दो विकेट झटके।

गोवा की बात की जाए तो उन्होंने भी इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है लेकिन टीम की अगर मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो उन्हें लगातार आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी। मुंबई के तमाम फैंस यही चाह रहे होंगे कि श्रेयस अय्यर इस टूर्नामेंट के आने वाले मुकाबलों में भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। यही नहीं आईपीएल 2024 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को आयोजित किया जाना है और सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें श्रेयस अय्यर पर जरूर होगी।

আরো ताजा खबर

बाबर आजम को फिर सौंपी गई पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों पर संभालेंगे कमान

Babar Azam reappointed Pakistan Test captain as Shan Masood is sacked (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम...

“उन्होंने अपनी नॉलेज से मेरी बहुत मदद की” – दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए भावुक हुए मुरली विजय

Murali Vijay gets emotional while praising Dinesh Karthik (image via X) तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 जुलाई को अपना 94वां एनुअल डे मनाया, जिसमें भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मुरली...

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...