Skip to main content

ताजा खबर

IPL स्टेकहोल्डर्स के साथ BCCI की बैठक स्थगित, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे बोर्ड ऑफिशियल्स

BCCI Postpones IPL Conclave Ahead of Landmark 20th Season (image via X)
BCCI Postpones IPL Conclave Ahead of Landmark 20th Season (image via X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी हाई-प्रोफाइल आईपीएल बैठक को टाल दिया है, जो 15 अक्टूबर, 2026 को मुंबई के ताज सांताक्रूज में होने वाली थी। इस बैठक में आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों, मुख्य अधिकारियों, ब्रॉडकास्टर्स और आईपीएल मैचों की मेजबानी करने वाले 13 स्टेट अस्सोसिएशन्स के रेप्रेजेंटेटिव्स को एक साथ आना था।

बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने मंगलवार, 13 अक्टूबर की शाम को ईमेल के जरिए स्टेकहोल्डर्स को बताया कि जॉइंट रिव्यू मीटिंग टाल दी गई है। इसकी मुख्य वजह उसी दिन नई दिल्ली में 20वें एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित सम्मान समारोह है। बीसीसीआई ऑफिशियल्स को उस कार्यक्रम में शामिल होना है, इसलिए मुंबई में होने वाली बैठक का उसी समय आयोजन करना मुमकिन नहीं है।

बीसीसीआई ने संशोधित तारीख या स्थान की घोषणा नहीं की है

बोर्ड ने यह भी कहा कि कई स्टेकहोल्डर्स ने पोस्टपोंड का अनुरोध किया था। सैकिया के अनुसार, नई तारीख तय होने के बाद मैक्सिमम व्यक्तिगत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया। हालांकि, बीसीसीआई ने संशोधित तारीख या स्थान की घोषणा नहीं की है, जिससे बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई है।

उम्मीद थी कि यह मीटिंग 2027 में होने वाले आईपीएल के ऐतिहासिक 20वें सीजन से पहले प्लानिंग का एक अहम सेशन होगी। फ्रेंचाइजी मालिकों, ब्रॉडकास्टर्स और सभी होस्टिंग स्टेट एसोसिएशन को एक साथ लाने से बीसीसीआई को इस खास सीजन के लिए ऑपरेशनल, कमर्शियल और लॉजिस्टिकल मामलों के रिव्यु करने का मौका मिलता।

यह फैसला भारतीय क्रिकेट के लिए एक व्यस्त समय में लिया गया है। भारत की पुरुष टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेल रही है, जिसका चौथा मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद में होना है। इसके बाद खिलाड़ी सम्मान समारोह के लिए नई दिल्ली जाएंगे और फिर 17 अक्टूबर को होने वाले आखिरी टी20आई मैच के लिए बेंगलुरु जाएंगे।

यह भी पढ़ें – हैदराबाद में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े

আরো ताजा खबर

SM Trends: 14 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) हाल में ही दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को टीम का नया सहायक व...

क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका, इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का दूसरा सीजन अनिश्चितकाल के लिए टला

International Masters League (Image credit Twitter – X) इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टूर्नामेंट के...

रिटायरमेंट से पहले अपने देश में वर्ल्ड कप खेलना सौभाग्य की बात: सिकंदर रजा

Sikandar Raza (image via getty) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अपने देश में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के मौके को एक ब्लेसिंग बताया है। उन्होंने माना...

हैदराबाद में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े

India’s T20I Record at Hyderabad (image via getty) India’s T20 record at Hyderabad: हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, खेल के सबसे छोटे फॉर्मैट में ‘मेन इन ब्लू’ (भारतीय टीम)...