
Ankit Singh Rajpoot. (Photo Source: IPL/BCCI)
उत्तर प्रदेश के बेहतरीन तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने 31 साल की उम्र में इंडियन क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग में अंकित राजपूत ने कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों की ओर से भाग लिया है। भले ही आईपीएल में अंकित राजपूत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा हो लेकिन उन्हें टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेते हुए नहीं देखा गया।
अंकित राजपूत ने यूपी की ओर से रणजी सीजन 2012-13 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने लाल गेंद फॉर्मेट में कुल 248 विकेट झटके। इंडियन प्रीमियर लीग 2013 में अंकित राजपूत को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया। यही नहीं यह धाकड़ खिलाड़ी आईपीएल में पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भी खेल चुका है।
हाल ही में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन शानदार खिलाड़ी को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। अंकित राजपूत ने आईपीएल में कुल 29 मुकाबले खेले हैं जिसमें अनुभवी खिलाड़ी ने 33.92 के औसत से 24 विकेट अपने नाम किए हैं। अंकित राजपूत ने अपना अंतिम आईपीएल मैच 2020 सीजन में खेला था।
काफी खुश हूं कि मैंने कई महत्वपूर्ण मैच में भाग लिया: अंकित राजपूत
इंडियन क्रिकेट से संन्यास लेते हुए अंकित राजपूत ने कहा कि, ‘आज मैं इंडियन क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। मेरा सफर 2009 से 2024 तक काफी अच्छा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुझे जो भी मौके दिए में उसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं। सिर्फ बीसीसीआई ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन, आईपीएल फ्रेंचाइजी- चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स XI पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को भी मैं शुक्रिया कहना चाहूंगा।
मैं उत्साहित होकर इस बात की घोषणा करता हूं कि क्रिकेट की दुनिया में मैं नई चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मुझे इस बात की भी काफी खुशी है कि मैंने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भाग लिया है। एक क्रिकेटर के रूप में मैंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अब मैं एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहा हूं। मैं अपने सभी टीम के साथियों को शुक्रिया कहना चाहूंगा जिन्होंने मेरा हर सफर में साथ दिया।’
NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज
1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स
ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

