Skip to main content

ताजा खबर

IPL जीतने के बाद श्रेयस अय्यर को चढ़ा नया शौक, अब मॉडलिंग में बनाने जा रहे हैं अपना करियर

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

स्टाइलिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए ये साल अभी तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जहां इस खिलाड़ी के लिए कभी खुशी आई तो कभी गम आया। लेकिन उसके बाद भी अय्यर का स्वैग किसी तरह से कम नहीं हुआ है, ऐसे में इन दिनों ये बल्लेबाज सोशल मीडिया की दुनिया में मॉडल बना घूम रहा है।

IPL जीता, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है

जी हां, इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR टीम ने IPL 2024 का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन उसके बाद भी अय्यर को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया। साथ ही वो BCCI के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी हिस्सा नहीं है, इसी के चलते उनका टी20 वर्ल्ड कप में चयन नहीं हुआ था और उनपर झूठ बोलने का आरोप लगा था।

‘मॉडल’ श्रेयस अय्यर से नहीं मिले क्या आप लोग?

*श्रेयस अय्यर इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं नई तस्वीरें।
*हाल ही में इस बल्लेबाज ने फिर से अपनी स्टाइलिश तस्वीरें की हैं शेयर।
*इन तस्वीरों में बल्लेबाज अय्यर किसी मॉडल की तरह पोज देते हुए नजर आए।
*अतरंगी कपड़ों में स्मार्ट नजर आया टीम इंडिया से बाहर चल रहा है ये खिलाड़ी।

श्रेयस अय्यर ने क्या तस्वीरें पोस्ट की है सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

इससे पहले भी कमाल की तस्वीरें शेयर की थी फैन्स के साथ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बल्लेबाज ने दिया बयान

हाल ही में श्रेयस अय्यर ने बयान दिया है, जो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उनका नाम ना होने से जुड़ा है। अय्यर ने कहा की मेरे मामले में कम्युनिकेशन की कमी थी, जिसके कारण कुछ फैसले मेरे पक्ष में नहीं गए। दरअसल, खबर ये आई थी की अय्यर ने पीठ की चोट का बहाना बनाया था और घरेलू क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने रणजी ट्रॉफी के मैच भी खेले थे, उसके बावजूद उनको सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली। ऐसा ही कुछ ईशान किशन के साथ हुआ, ईशान का नाम भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है और ना ही वो टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

আরো ताजा खबर

मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और वर्तमान राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट गलियारों...

Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बुधवार को लगभग दो साल का सूखा खत्म करते हुए वापिस से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले लंकाई कप्तान ने भरी हुंकार, बोले ‘भारत को आसानी से हरा देंगे’

SL vs IND: Dhananjaya de Silva Confident Ahead of Galle Test Against India (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना ​​है कि 15...

AUS vs BAN: हसन महमूद के 6 विकेट के सामने ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर; पहले दिन बांग्लादेश का रहा दबदबा

AUS vs BAN: Hasan Mahmud Takes Six as Australia Collapses to 198 vs Bangladesh AUS vs BAN: 13 अगस्त को डार्विन में पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बांग्लादेश का पलड़ा...