Skip to main content

ताजा खबर

IPL की फ्रेंचाइजी CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने RCB का उड़ाया जमकर मजाक, आप भी देखें वीडियो

IPL की फ्रेंचाइजी CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने RCB का उड़ाया जमकर मजाक, आप भी देखें वीडियो

Ruturaj Gaikwad (Photo Source: BCCI/IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक फैन-एंगेजमेंट इवेंट के दौरान आईपीएल के अपने प्रबल विरोधी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर मजेदार तंज कसा। जब इवेंट में गायकवाड़ को माइक में खराबी का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि शायद RCB के किसी फैन का हाथ हो सकता है।

बता दें कि, ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं इस धाकड़ खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी छाप छोड़ी है। आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। हालांकि आगामी सीजन में इस धमाकेदार खिलाड़ी को जबरदस्त बल्लेबाजी और कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही रोमांचक मुकाबले खेले जाते हैं। आगामी सीजन में भी तमाम फैंस को कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

फिलहाल सोशल मीडिया पर जो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि गायकवाड़ स्टेज पर माइक पकड़े हुए खड़े हुए हैं। गलती से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान का माइक बंद हो जाता है। इसके बाद प्रजेंटर कहता है, “आप रुतुराज का माइक कैसे बंद कर सकते हैं?” इसके जवाब में गायकवाड़ मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “हो सकता है आरसीबी से कोई हो।’

यह रही वीडियो:

आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ का कप्तान के रूप में रिकॉर्ड

कप्तान के रूप में गायकवाड़ का पहला सीजन अच्छा नहीं गुजरा था। टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर रही थी। टीम ने 14 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की थी और 7 गंवाए थे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की बात की जाए तो उनके लिए पिछला सीजन जबरदस्त रहा था। टीम की शुरुआत तो काफी खराब तरीके से हुई थी लेकिन उन्होंने लगातार मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि प्लेऑफ में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...