Skip to main content

ताजा खबर

IPL ऑक्शन ने बढ़ाई बीसीसीआई की टेंशन, बोर्ड को नहीं मिल रहा है वेन्यू

IPL ऑक्शन ने बढ़ाई बीसीसीआई की टेंशन बोर्ड को नहीं मिल रहा है वेन्यू

IPL Auction (Image Source: IPL/BCCI)

BCCI को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को आयोजित करने के लिए कोई अच्छा वेन्यू नहीं मिल रहा है। वर्तमान में बीसीसीआई सऊदी अरब में आईपीएल ऑक्शन को आयोजित करने पर विचार कर रहा है, लेकिन उसके लिए एक किफायती वेन्यू बोर्ड को खोज नहीं पा रहा है। पहले कहा जा रहा था कि लंदन में इसका आयोजन हो सकता है, लेकिन इस विकल्प से आगे बढ़ने का फैसला किया गया है, क्योंकि उस समय लंदन में बहुत ज्यादा ठंड होगी।

ऐसे में बीसीसीआई ने रियाद या जेद्दा के विकल्पों को सीमित कर दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई के अधिकारियों ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। दुबई में पिछले साल मिनी ऑक्शन आयोजित हुआ था। ये अभी भी एक विकल्प है, लेकिन यह बीसीसीआई के लिए फिलहाल पसंदीदा विकल्प नहीं है।

नवंबर के अंत में होगा IPL मेगा ऑक्शन का आयोजन

रिपोर्टस के अनुसार, ऑक्शन नवंबर के आखिरी हफ्ते में होने की उम्मीद है, क्योंकि एक दिसंबर से बीसीसीआई के मौजूदा सचिव जय शाह आईसीसी चेयरमैन की कुर्सी संभालने वाले हैं। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के लिए कहीं भी होटल खोजना कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, लेकिन अन्य हितधारकों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड अंतिम निर्णय नहीं ले पा रहा।

एक उपयुक्त होटल या स्थल ढूंढना बीसीसीआई के लिए बड़ी  है, क्योंकि फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच मूल्य निर्धारण एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। सऊदी अरब में होटलों की कीमत दुबई की तुलना में काफी अधिक है और यह बीसीसीआई और टीम मालिकों के लिए एक बड़ा मुद्दा है।

रिपोर्ट में बताया गया है, “बीसीसीआई और आईपीएल अधिकारी अब एक ऐसे स्थान की तलाश कर रहे हैं, जहां दो दिनों के लिए नीलामी आयोजित की जा सके और आईपीएल के पूरे दल को समायोजित किया जा सके, जिसमें 10 फ्रेंचाइजी प्रतिनिधिमंडल और दो ब्रॉडकास्टर – जियो और डिज्नी स्टार का एक बड़ा दल शामिल हो सके।”

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...