Skip to main content

ताजा खबर

IPL नीलामी से पहले इन 3 खिलाड़ी को जरूर रिटेन करना चाहेगी पंजाब किंग्स, जाने कौन हैं ये खिलाड़ी?

IPL 2025 Mega Auction, Punjab Kings Retain Player List: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए मेगा ऑक्शन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सभी टीमें खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने की लिस्ट बनाने में बिजी हैं। इन टीमों में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का भी नाम शामिल है।

दूसरी ओर, पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो यह उसके लिए कुछ खास नहीं रहा था। पंजाब को 14 मैचों में से कुल 5 मैचों में ही जीत मिली थी, जबकि 9 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीम कुल 10 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर रही थी।

खैर आगामी मेगा ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर बोली लगानी हैं, उसको लेकर पंजाब का मैनेजमेंट गहन अध्ययन कर रहा होगा। खैर, आज इस आर्टिकल में हम आपको पंजाब टीम के लिए उन तीन संभावित खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें वह रिटेन कर सकती है। आइए इन तीन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं:

3. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)

IPL नीलामी से पहले इन 3 खिलाड़ी को जरूर रिटेन करना चाहेगी पंजाब किंग्स, जाने कौन हैं ये खिलाड़ी?

Arshdeep Singh (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स की उस रिटेन लिस्ट में पहले नंबर पर रहने वाले हैं। वह आईपीएल के दम पर ही भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे। तो वहीं उनके पिछले सीजन के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो खेले गए 14 मैचों में 10.03 की इकाॅनमी और 26.57 की औसत से उन्होंने कुल 19 विकेट हासिल किए थे।

2. शशांक सिंह (Shashank Singh)

IPL नीलामी से पहले इन 3 खिलाड़ी को जरूर रिटेन करना चाहेगी पंजाब किंग्स, जाने कौन हैं ये खिलाड़ी?

Shashank Singh. (Photo Source: Twitter)

घरेलू क्रिकेट में छत्तीसगढ़ के लिए खेलने वाले शशांक सिंह का बल्ला पिछले सीजन जमकर चला था। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, इसके बाद भी टीम नॉकआउट में नहीं पहुंच पाई थी। गत सीजन उन्होंने खेले गए 14 मैचों में 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे। इस दौरान शशांक ने दो अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। शशांक उन तीन खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हो सकते हैं, जिन्हें पंजाब किंग्स रिटेन कर सकती है।

1. जितेश शर्मा (Jitesh Sharma)

IPL नीलामी से पहले इन 3 खिलाड़ी को जरूर रिटेन करना चाहेगी पंजाब किंग्स, जाने कौन हैं ये खिलाड़ी?

Jitesh Sharma (Photo Source: Twitter)

जितेश शर्मा भी उन तीन खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बना सकते हैं, जिन्हें पंजाब आगामी ऑक्शन से पहले रिटेन करना चाहेगी। बता दें कि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले जितेश भारतीय टीम के लिए भी डेब्यू कर चुके हैं। तो वहीं पिछले सीजन में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन उन्होंने छोटी मगर तेजतर्रार पारियां खेली थी। पिछले सीजन शर्मा ने खेले गए 14 मैचों की 12 पारियों में 131.69 के स्ट्राइक रेट से कुल 187 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...