Skip to main content

ताजा खबर

INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना के बल्ले से आया तूफान, लगाया वनडे करियर का छठा शतक

INDW vs SAW साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना के बल्ले से आया तूफान लगाया वनडे करियर का छठा शतक

Smriti Mandhana (Pic Source : BCCI Women/X)

भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। जहां भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने 116 गेंदों में वनडे करियर का छठा शतक अपने नाम किया। उनके इस शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 255 रनों का स्कोर खड़ा किया है।

मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और चौथे ओवर में ही टीम को शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा। शेफाली के बाद हेमलता भी 12 रन बनाकर चलती बनी। हरमनप्रीत कौर 10 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 17 रन बनाकर आउट हुईं। रिचा घोष भी सस्ते में पवेलियन लौट गई।

मंधाना ने अपने घर में लगाया पहला शतक

99 रनों के स्कोर पर पांच विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया काफी संकट में दिख रही थी, लेकिन एक छोर से शेफाली वर्मा खड़ी थी। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी गेंदबाजों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होंने अपने घर में पहला वनडे शतक लगाया। इसस पहले उनके पांचों शतक विदेशी धरती पर आए थे।

मंधाना ने 127 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 117 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही बाएं हाथ की स्टाइलिश बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे किए। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 48 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि पूजा वस्त्राकर ने 42 गेंदों में नाबाद 31 रनों का योगदान दिया। राधा यादव ने 6 रन और आशा शोभना ने नाबाद 8 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। मसाबाता क्लास ने 2 विकेट हासिल किए। एनेरी डर्कसन, नॉनकुलुलेको म्लाबा और शांगसे ने 1-1 विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...