Skip to main content

ताजा खबर

India Tour of Sri Lanka 2024 Full Schedule: श्रीलंका दौरे में 3-3 मैचों की T20I और ODI सीरीज खेलेगा भारत, जानें पूरी डिटेल्स

Team India (Photo Source: X/Twitter)

India Tour of Sri Lanka 2024 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा है। सुपर-8 राउंड के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब 27 जून को रोहित शर्मा एंड कंपनी गयाना में इंग्लैंड का सामना करने के लिए तैयार है। इस बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के श्रीलंका दौरे के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया इस दौरे में पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

India Tour of Sri Lanka 2024 Full Schedule: 27 जुलाई से श्रीलंका का दौरा करेगी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 खत्म होने के बाद टीम इंडिया को लगातार दो द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलनी है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम 6 जुलाई से 14 जुलाई तक जिम्बाब्वे में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। जिसके बाद फिर टीम श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। श्रीलंका दौरे में तीन मैचों की टी20 सीरीज 27 जुलाई से 30 जुलाई तक खेली जाएगी। जिसके बाद फिर 2 अगस्त से 7 अगस्त तक वनडे सीरीज खेली जाएगी।

India Tour of Sri Lanka 2024, T20I Series Schedule: भारत के श्रीलंका दौरे के टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टी20, 27 जुलाई- 7 बजे

दूसरा टी20, 28 जुलाई- 7 बजे

तीसरा टी20, 30 जुलाई, 7 बजे

India Tour of Sri Lanka 2024, ODI Series Schedule: भारत के श्रीलंका दौरे के वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला वनडे, 2 अगस्त- 2ः30 बजे

दूसरा वनडे, 4 अगस्त- 2ः30 बजे

तीसरा वनडे- 7 अगस्त, 2ः30 बजे

भारत के श्रीलंका दौरे के सभी मुकाबलों के वेन्यू का पता अब तक नहीं चल पाया है। आपको बता दें जब भारत और श्रीलंका के बीच व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी, उस दौरान दांबुला में महिला एशिया कप 2024 के मैच भी खेले जाएंगे।

गौतम गंभीर दौरे में हो सकते हैं भारत के कोच

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद ही भारत को नया हेड कोच मिल जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं। जारी टूर्नामेंट के बाद टी20 फॉर्मेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। हार्दिक पांड्या श्रीलंका दौरे के टी20 सीरीज में कप्तानी कर सकते हैं। वहीं वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ही कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की 

Priyansh Arya (Image Credit- Twitter X) आगामी आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज मुरली विजय, पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या...

18 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’ जय शाह ने टी20...

IPL 2026: LSG के ये 3 बल्लेबाज बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026 Top 3 LSG (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) IPL 2026 में एक बेहद संतुलित और खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतरने वाली है। टीम की...

T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’

Jay Shah T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि कोई भी टीम...