Skip to main content

ताजा खबर

India squad for Champions Trophy: Star Sports ने किया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान!

India squad for Champions Trophy: Star Sports ने किया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान!

Indian Team (Photo Source: X/Twitter)

India squad for Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कई टीमों ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी थी। लेकिन भारतीय टीम ने अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। जानकारी सामने आई है कि भारतीय टीम ने आईसीसी से समय मांगा है।

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करेगी इस पर सभी भारतीय फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। लेकिन भारतीय टीम के फैंस को एक हफ्ते तक इंतजार करना होगा।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खुलासा कर दिया है कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति इस टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कब करेगी।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार (12 जनवरी) को कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम (India squad for Champions Trophy) की घोषणा 18 या 19 जनवरी को की जाएगी।

ICC Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया (स्टार स्पोर्ट्स द्वारा)

स्टार स्पोर्ट्स ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए एक्स्पर्ट्स की मदद से भारत का फाइनल स्क्वॉड चुना है।

बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल को चुना गया है। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को मौका मिल सकता है।

ऑल राउंडर डिपार्टमेंट की बात करें तो हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा की जोड़ी दिखेगी जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी बैकअप ऑल राउंडर के रूप में टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

गेंदबाजी डिपार्टमेंट थोड़ी दिलचस्प है क्योंकि कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को जगह मिली है। वहीं, इस टीम में अर्शदीप सिंह को जगह नहीं दी गई है।

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड (स्टार स्पोर्ट्स द्वारा चुनी गई)

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

আরো ताजा खबर

“इंग्लैंड में मेरा सही इस्तेमाल नहीं हुआ, मैं और मौके पाने का हकदार था” – शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान

Shardul Thakur feels he deserved more opportunities (image via getty) शार्दुल ठाकुर ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि पिछले साल इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में उनका उपयोग कैसे...

“हर किसी में यह काबिलियत नहीं होती” – इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की पारी की इरफान पठान ने की जमकर तारीफ

ENG vs IND 2026: Abhishek Sharma (image via getty) भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई में आक्रामक अर्धशतक बनाने के लिए अभिषेक शर्मा की...

ENG vs IND, 1st T20I: अय्यर और अभिषेक की फिफ्टी के बाद बारिश ले डूबी सीरीज का पहला मैच

ENG vs IND, 1st T20I: Persistent rain forces abandonment of first T20I in Durham (image via getty) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज का पहला मैच...

2 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st T20I: बारिश के कारण नतीजा नहीं निकल सका, लेकिन अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया...