Skip to main content

ताजा खबर

IND W vs ZIM W: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

India Women vs Zimbabwe Women (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Zimbabwe Women (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। तो वहीं, इस समय जिम्बाब्वे और भारत की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच 18 अक्टूबर, रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

मुकाबले में जिम्बाब्वे ने मेजबान भारतीय महिला टीम के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। फिलहाल, भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। तो वहीं, जिम्बाब्वे के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। इस महत्वपूर्ण मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम (IND W): स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़

जिम्बाब्वे महिला टीम (ZIM W): केलिस नधलोवु, लव्ड बिज़ा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), शार्ने मेयर्स, न्याशा ग्वानज़ुरा, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, फ्रांसिस्का चिपारे, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, तेंडाई मकुशा

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पिच रिपोर्ट: रायपुर

रायुपर स्थित इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें, तो शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद और उछाल मिलता है। समय के साथ पिच थोड़ी स्लो हो जाती है जिससे मध्य ओवरों में स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाती है। एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज यहां अच्छे रन बना सकते हैं। इस मैदान पर टी20 फॉर्मेट में औसत स्कोर लगभग 160 रन के आसपास रहता है। यहां की बाउंड्री लगभग 60 से 72 मीटर के बीच है, जिससे चौके-छक्के लगाना काफी आसान हो जाता है। ओस (Dew) के प्रभाव को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर बाद में गेंदबाजी (लक्ष्य का पीछा करना) करना पसंद करती है।

ये भी पढ़ें – 16000 रन पूरे कर Babar Azam ने छूआ नया मुकाम, इन दिग्गजों के एलीट क्लब में मारी एंट्री

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में मानव सुथार के ना चुने जाने पर भड़के चेतेश्वर पुजारा, चयन पर उठाए सवाल

Cheteshwar Pujara (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर 2026 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए बीसीसीआई ने 16 सदस्यीय भारतीय...

18 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “उम्र मत देखो, प्रदर्शन देखो”: सुनील गावस्कर ने क्रुणाल पांड्या की भारतीय टीम में वापसी की उठाई मांग महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर...

‘वैभव सूर्यवंशी अभी और इंतजार करना होगा’ न्यूजीलैंड T20 सीरीज से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर 2026 से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का...

16000 रन पूरे कर Babar Azam ने छूआ नया मुकाम, इन दिग्गजों के एलीट क्लब में मारी एंट्री

Babar Azam Completes 16,000 International Runs (image via getty) रविवार, 18 अक्टूबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 16,000 अंतरराष्ट्रीय रनों का बड़ा मुकाम हासिल कर क्रिकेट के...