Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs WI-W: भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 60 रनों से हराया, सीरीज 2-1 से की अपने नाम 

IND-W vs WI-W: भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 60 रनों से हराया, सीरीज 2-1 से की अपने नाम 

India Women vs West Indies Women, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

India Women vs West Indies Women, 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमोंं के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी निर्णायक मुकाबला आज 19 दिसंबर, गुरूवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेला गया।

बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 60 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 218 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज सिर्फ 157 रन ही बना पाई।

भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरे टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। हालांकि, भारत को पहला झटका उमा छेत्री (0) के रूप में पहले ओवर में लगा, लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना (77 रन, 47 गेंद) की कमाल की कप्तानी पारी के चलते, भारतीय टीम इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही।

इसके अलावा टीम के लिए जेमिमा राॅड्रिग्स ने 39 और राघवी बिष्ट ने 31 रनों की पारी खेली। तो वहीं अंत में विकेटकीपर रिचा घोष ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं कैरेबियाई टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो चेनल हेनरी, डिएंड्र दाॅतीन, अलिया अलायन और एफी प्लेचर को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, जब वेस्टइंडीज भारत से मिले 218 रनों के मजबूत टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 157 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज के लिए चेनल हेनरी ही 43 रनों की बेस्ट पारी खेल पाई। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

तो वहीं भारतीय टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। अनुभवी स्पिनर राधा यादव ने 4 विकेट झटके, तो रेणुका सिंह, सजना सजीवन, तीतस साधू और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...