
India Women vs West Indies Women, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)
IND-W vs WI-W 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच, आज 22 दिसंबर को कोटांबी स्टेडियम वडोदरा में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय महिला टीम ने गेंदबाजी के शानदार प्रदर्शन के चलते कैरेबियाई टीम के खिलाफ 211 रनों से बड़ी जीत हासिल की है।
साथ ही यह भारतीय महिला टीम की वनडे क्रिकेट में रनों के हिसाब से दर्ज की गई सबसे बड़ी जीतों में दूसरे नंबर पर है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 315 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन जब वेस्टइंडीज इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह सिर्फ 103 रनों पर ऑलआउट हो गई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज महिला, पहले वनडे मैच का हाल
दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस जीतकर वेस्टइंडीज टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 314 रन बनाए।
स्मृति मंधाना की 91 रनों की शानदार पारी के अलावा प्रतिका रावल ने 40, हरलीन देओल ने 44 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 34 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रिचा घोष ने 26, जेमिमा राॅड्रिग्स ने 31 रनों की पारी खेली। तो वहीं अंत में दीप्ति शर्मा 14* रन बनाकर नाबाद रही।
तो वहीं वेस्टइंडीज टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो जायदा जेम्स को सबसे ज्यादा 5 विकेट मिले। इसके अलावा हेली मैथ्यूज को 2 और डिएंड्रा दाॅतीन को 1 सफलता मिली।
इसके बाद जब, कैरेबियाई टीम भारतीय टीम से मिले 315 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह सिर्फ 103 रन ही बना पाई और मैच में उसे 211 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में टीम के लिए एफी प्लेचर ही 24* रनों की बेस्ट पारी खेल पाई। बाकी और कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम की ओर से मुकाबले में शानदार गेंदबाजी देखने को मिली और पारी की पहली गेंद पर कायना जोसेफ (0) रन-आउट हो गईं। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने सर्वाधिक पांच विकेट हासिल किए, तो प्रिया मिश्रा को 2 और दीप्ति शर्मा व तीतस साधु को 1-1 विकेट मिला।
Convincing 211 Run victory for India 🇮🇳#CricketTwitter #INDvWIpic.twitter.com/Lc3ayQB9dX
— Female Cricket (@imfemalecricket) December 22, 2024
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट
Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11
बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी
Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

