Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs WI-W: तीसरे वनडे में भारत की शानदार जीत, 3-0 से वनडे सीरीज पर किया कब्जा

IND-W vs WI-W (Photo Source: BCCI)

IND-W vs WI-W: भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 दिसंबर को वडोदरा में खेला गया। भारत ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर 3-0 से सीरीज पर कब्जा किया। वेस्टइंडीज महिला टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवरों में 162 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

भारतीय महिला टीम ने 28.2 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया। दीप्ति शर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। वहीं, रेणुका सिंह ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता।

IND-W vs WI-W: दीप्ति शर्मा ने 10 ओवर में झटके 6 विकेट

वेस्टइंडीज के लिए चिनेल हेनरी ने 72 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली। वहीं, शेमेन कैंपबेले ने 62 गेंदों में 49 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दीप्ति शर्मा ने 10 ओवर में 31 रन देकर 6 विकेट चटकाए, उन्होंने तीन मेडन ओवर भी फेंके। दीप्ति ने शेमेन कैंपबेले, चिनेल हेनरी, जेद्दा जेम्स (1), आलियाह एलियने (21), एफी फ्लेचर (1) और एश्मिनी मुनीसर (4) का विकेट चटकाया। वहीं, रेणुका सिंह 9.5 ओवरों में 29 रन देकर चार विकेट झटके।

IND-W vs WI-W: दीप्ति शर्मा ने दिलाई भारत को जीत

वेस्टइंडीज के खिलाफ 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम को खराब शुरुआत मिली थी। पावरप्ले के अंदर टीम ने 55 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। स्मृति मंधाना (4), हरलीन देओल (1) और प्रतिका रावल (18) सस्ते में पवेलियन लौट गई थी।

दीप्ति शर्मा ने 48 गेंदों में 39* रन की नाबाद पारी और ऋचा घोष ने 11 गेंदों में नाबाद 23* रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 32 रन बनाए और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 45 गेंदों में 29 रन बनाए।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए डिएंड्रा डॉटिन, आलियाह एलियने, हेली मैथ्यूज, एफी फ्लेचर और करिश्मा आर ने 1-1 विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

England vs Australia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच...

‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

Irfan Pathan and Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने हाल में ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दो बार चैंपियन बनाने वाले...

SL A vs IND A, 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के चलते इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-0 से की अपने नाम

SL A vs IND A: Brar’s Bowling Masterclass Seals Series Triumph for India A in Sri Lanka (image via X) तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के शानदार प्रदर्शन (मैच में 10...

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड! इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Shreyas Iyer Sets History with Unwanted Winless Record as India Captain (image via getty) भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर...