Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs UAE-W: कुछ इस प्रकार हो सकती है Womens Asia Cup T20 के लिए भारत-यूएई की संभावित प्लेइंग XI

IND-W vs UAE-W: कुछ इस प्रकार हो सकती है Womens Asia Cup T20 के लिए भारत-यूएई की संभावित प्लेइंग XI

IND-W vs UAE-W (Image Credit- Twitter X)

Womens Asia Cup T20 2024: जारी वूमेन एशिया कप का पांचवां मैच भारत और यूएई (IND-W vs UAE-W) के बीच होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच दाबुंला के रंगगिरी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

भारत (IND-W)

वूमेन एशिया कप के अभी तक कुल 8 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें से चार बार टी20 और चार बार वनडे फाॅर्मेट में यह टूर्नामेंट खेला गया है। तो वहीं साल 2018 को छोड़कर भारतीय क्रिकेट टीम ने हर सीजन के खिताब को अपने नाम किया है।

दूसरी ओर, कुछ ऐसी ही शुरुआत हरमनप्रीत एंड कंपनी ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की थी। तो वहीं कुछ ऐसा ही प्रदर्शन टीम इंडिया यूएई के खिलाफ करना चाहेगी। बता दें कि यूएई की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा राॅड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ती शर्मा, पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधती रेड्डी।

यूएई (UAE-W)

दूसरी ओर, टूर्नामेंट में यूएई टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। जारी सीजन का पहला मैच यूएई और नेपाल के बीच खेला गया था, जिसमें नेपाल ने यूएई को लो स्कोरिंग मुकाबले में 6 विकेट से हराया था। लेकिन अब देखने लायक बात होगी कि यूएई के अपने दूसरे मैच में किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है।

मैच के लिए यूएई की संभावित प्लेइंग इलेवन:

ईशा रोहित ओजा (कप्तान), तीरथा सतीश (विकेटकीपर), रिनीता रजीत, कविशा एगोजे, समायरा धरनिर्धका, खुशी शर्मा, लावन्या केन्य, वैशनव महेश, इंदुजा नंदकुमार, हीना होतचंदनी, रितिका रजीत।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘बिना सोचे-समझे की गई बैटिंग’ – सेमीफाइनल के बाद महान क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा को लगाई फटकार

T20 World Cup 2026: Abhishesk Sharma (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने टी20 विश्व कप 2026 में एक और खराब परफॉर्मेंस के बाद अभिषेक शर्मा की आलोचना की, इस बार...

SM Trends: 6 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले...

6 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘भारत की पार्टी खराब कर देंगे’ – पूर्व विकेटकीपर ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत की भविष्यवाणी की...

T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह को सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था: इरफान पठान

Jasprit Bumrah Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने मैच के ‘प्लेयर...