Skip to main content

ताजा खबर

IND vz NZ Weather Report Day 5: क्या बारिश बचा पाएगी टीम इंडिया को हार से, देखिए कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम

IND vs NZ Weather Update

IND vz NZ Weather Report Day 5: भारत बनाम न्यूजीलैंड तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। मैच का आज पांचवा और निर्णायक दिन है। आखिरी दिन न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों की जरूरत है, वहीं भारत को 10 विकेट चाहिए। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड मैच में फिलहाल भारत से काफी आगे नजर आ रही है क्योंकि उनके सामने एक आसान सा लक्ष्य है।

मैच में टीम इंडिया की पतली हालत को देखकर भारतीय फैंस इंद्रदेव से आस लगाए बैठे हैं। अगर बारिश की वजह से आखिरी दिन धुलता है तो मैच ड्रॉ हो जाएगा और दोनों टीमों के बीच WTC पॉइंट्स टेबल में 4-4 अंक बांटे जाएंगे। तो आईए जानते हैं, आज यानी रविवार 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के मौसम का कैसा हाल रहने वाला है।

Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार आज बेंगलुरु में बारिश होने के चांसेस 80 प्रतिशत के लगभग है। पांचवे दिन का खेल सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और रिपोर्ट के अनुसार सुबह 9 से 10 बजे बारिश होने के 51 प्रतिशत चांसेस है। इसके बाद कुछ देर धूप खिलने की उम्मीद है, मगर दोपहर को एक बार फिर इंद्रदेव दस्तक देंगे।

हर एक घंटे के हिसाब से बेंगलुरु में बारिश के चांसेस

सुबह 9 बजे- 51%

सुबह 10 बजे- 51%

सुबह 11 बजे- 47%

दोपहर 12 बजे- 45%

दोपहर 1 बजे- 49%

दोपहर 2 बजे- 51%

दोपहर 3 बजे- 55%

दोपहर 4 बजे- 39%

शाम 5 बजे- 33%

मुकाबले की बात करें तो बेंगलुरु टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया मात्र 46 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर पहली पारी के बाद भारत पर 356 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सरफराज खान के शतक और ऋषभ पंत की 99 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया 462 रन बनाने में कामयाब रही। इस तरह से भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य रखा।

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...