Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI: 5वें टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

IND vs WI (Image Credit - Twitter/X)
IND vs WI (Image Credit – Twitter/X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला आज 17 अक्टूबर, शनिवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, इस महत्वपूर्ण मैच के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि मेजबान भारत ने दो बदलाव किया है। नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव की जगह शिवम दुबे और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। भुवनेश्वर करीब चार के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया के लिए इस सीरीज डिसाइडर मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (IND):अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज (WI):  शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु: पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अनुकूल है। यहां गेंद का बाउंस शानदार है और बाउंड्री काफी छोटी हैं, जिससे इस सीरीज डिसाइडर मुकाबले में बड़ा स्कोर बनने की पूरी संभावना है। यहां स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को आमतौर पर ज्यादा मदद मिलती है। दूसरी पारी में ओस (ड्यू) गिरने के काफी आसार हैं, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान निश्चित रूप से पहले गेंदबाजी करना और बाद में लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगा।

IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  36
भारत ने जीते 22
वेस्टइंडीज ने जीते  13
नो रिजल्ट/टाई 01/00
सबसे पहले मैच  12 जून, 2009 (वेस्टइंडीज ने जीता)
हालिया मैच  14 अक्टूबर, 2026 (वेस्टइंडीज ने जीता)

ये भी पढ़ें – बड़ी खबर! न्यूजीलैंड दौरे से पहले पंजाब के लिए एक रणजी मैच खेलेंगे शुभमन गिल 

আরো ताजा खबर

IPL 2027: ये 3 दिग्गज बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच

IPL 2027 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स...

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन जल्द बनेंगी दुल्हन? मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध से नवंबर में होगी शादी

Kavya Maran(Image credit Twitter – X) आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या मशहूर तमिल...

बड़ी खबर! न्यूजीलैंड दौरे से पहले पंजाब के लिए एक रणजी मैच खेलेंगे शुभमन गिल 

SL vs IND: Shubman Gill Likely to Miss Batting in Warm-Up Match Against Sri Lanka XI Due to Finger Injury (image via getty) रणजी ट्राॅफी 2026-27 के जारी सीजन का...

17 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मैच आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई...