Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI 2026, 3rd ODI: केएल राहुल के ताबड़तोड़ 129* की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रनों का लक्ष्य

IND vs WI 2026, 3rd ODI: KL Rahul (image via BCCI/X)
IND vs WI 2026, 3rd ODI: KL Rahul (image via BCCI/X)

पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्राउंड ए, न्यू चंडीगढ़ में सीरीज के आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज टीम के लिए 352 रन का टारगेट रखा है। केएल राहुल ने नाबाद 129 रन बनाए।

टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए और उनके ठीक बाद, अगली ही गेंद पर विराट कोहली भी गोल्डन डक पर क्लीन बोल्ड हुए; उन्हें जेडन सील्स ने बोल्ड किया।

इसके बाद रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने 137 रनों की बड़ी साझेदारी की और भारत को वापस पटरी पर ले आए। रोहित शर्मा 92 रन पर आउट हुए; कीमो पॉल ने उनका विकेट लिया। ऋतुराज गायकवाड़ भी 57 रन पर सील्स का शिकार बने। उस समय भारत का स्कोर 28.5 ओवर में 160/4 था।

इसके बाद राहुल और नमन धीर ने मिलकर 65 रन जोड़े, फिर नमन 30 रन बनाकर गुडाकेश मोती का शिकार बने। नीतीश कुमार रेड्डी ज्यादा रन नहीं बना पाए और सिर्फ 9 रन पर आउट हो गए। अंशुल कंबोज ने 9 गेंदों पर 17 रनों की छोटी लेकिन असरदार पारी खेली।

राहुल ने 87 गेंदों पर नाबाद 129 रन बनाए

फिर राहुल और गुरनूर के बीच 26 गेंदों पर 61 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसमें ज्यादातर रन भारतीय विकेटकीपर ने बनाए। राहुल ने 87 गेंदों पर नाबाद 129 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 10 चौके शामिल थे, जिससे भारत का स्कोर 350 के पार पहुंच गया।

वेस्टइंडीज की बॉलिंग की बात करें तो जेडन सील्स ने अपने 10 ओवर में 62 रन देकर 3 विकेट लिए। कीमो पॉल ने 2 विकेट और मोटी ने 1 विकेट लिया।

मेजबान टीम ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए, जिसमें रवींद्र जड़ेजा, प्रसिद्ध कृष्णा और आकिब नबी की जगह नीतीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें – वैभव के विकेट पर सैम अयूब का अनोखा बेबी सेलेब्रेशन, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

আরো ताजा खबर

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला! TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गिफ्ट में मिलेगा 500 स्क्वायर मीटर का प्लॉट, 14 साल पुराना विवाद खत्म

Yusuf Pathan (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गुजरात सरकार ने उन्हें वडोदरा में 500 वर्ग मीटर...

20 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक’ – जैकब डफी ने भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की डफी के आईपीएल के दौरान, उन्हें आरसीबी...

‘दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक’ – भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी के मुरीद हुए जैकब डफी

Jacob Duffy Heaps High Praise on Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने वाली...

IND W vs ZIM W: आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए शेफाली वर्मा को लगी फटकार, मिला 1 डिमेरिट पॉइंट

IND W vs ZIM W: Shafali Verma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान शेफाली वर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले...