Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI 2025: रवींद्र जडेजा मेरे गुरु हैं, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा: कुलदीप यादव

Kuldeep Yadav (Image Credit - Twitter X)
Kuldeep Yadav (Image Credit – Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। कुलदीप ने पूरे टूर्नामेंट में 7 मैचों में 17 विकेट झटके और औसतन सिर्फ 9.29 रन देकर शीर्ष विकेट टेकर बने।

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से पहले कुलदीप ने अपने साथी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को अपना गुरु बताया। उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड दौरे से ही जडेजा से काफी प्रेरित रहे हैं, और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।

अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में दोनों स्पिनरों ने मिलकर विपक्षी टीम को खूब परेशान किया था। जडेजा ने जहां बल्ले से नाबाद 104 रन बनाए, वहीं दोनों ने मिलकर कुल आठ विकेट झटके थे।

कुलदीप ने जडेजा को बताया गुरु

कुलदीप ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, टेस्ट क्रिकेट में सही लेंथ पर गेंदबाजी करना बेहद जरूरी होता है। जडेजा मेरे लिए गुरु जैसे हैं। इंग्लैंड दौरे के दौरान मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। एशिया कप में भी मैं निरंतर सही लेंथ हिट कर रहा था, और वही आत्मविश्वास अब टेस्ट क्रिकेट में काम आ रहा है। जडेजा के साथ रहना हमेशा प्रेरणादायक होता है, भले ही हम क्रिकेट से जुड़ी बातें बहुत कम करते हैं।

इसके अलावा कुलदीप ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी के अंतर को भी समझाया। उन्होंने कहा कि दोनों प्रारूपों में मानसिकता और रणनीति पूरी तरह अलग होती है। उन्होंने कहा, रेड बॉल क्रिकेट में आपको गेंद को ऊपर पिच कराना होता है, ताकि बल्लेबाज ड्राइव खेलने को मजबूर हो, जबकि टी20 में गेंद को थोड़ा फ्लैट रखना पड़ता है। इंग्लैंड दौरे पर भले ही मुझे खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन मैंने खूब अभ्यास किया और अपनी लय पर काम किया।

कुलदीप के अनुसार, निरंतरता ही उनकी सफलता की कुंजी है। उन्होंने बताया कि जब एक गेंदबाज लगातार सही लेंथ पर गेंद डालता है, तो उसे खुद महसूस होता है कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। उनकी यह सोच और मेहनत ही उन्हें भारत के सबसे भरोसेमंद स्पिनरों में शामिल करती है।

আরো ताजा खबर

WPL 2026, RCB vs GG: आरसीबी ने लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात जायंट्स को 32 रनों से हराया 

RCB vs GG (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का 9वां मैच आज 16 जनवरी शुक्रवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स की महिला...

VHT 2025-26, 2nd Semi Final: सौराष्ट्र ने पंजाब को 9 विकेट से हराकर, चौथी बार बनाई फाइनल में जगह

Saurashtra vs Punjab (Image Credit- Twitter X) जारी विजय हजारे ट्राॅफी के इस समय नाॅकआउट मैच खेले जा रहे हैं। तो वहीं, इसी क्रम में आज 16 जनवरी, शुक्रवार को...

IND vs NZ: इंदौर में क्या हैं रोहित शर्मा के वनडे आंकड़ें? जानें यहां 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के अभी तक दो मैच खेले...

16 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BBL 2025-26: David Warner ने किंग कोहली को छोड़ा पीछे, टी20 क्रिकेट में रच दिया ये अनोखा रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर ने विराट...