

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने हाल ही में जडेजा की गेंदबाज़ी में खासियत की चर्चा की। भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जडेजा ने झटकी पहले चार में तीन विकेटें कुंबले ने दिल्ली की सतह के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह मैदान बल्लेबाज़ी के लिए आसान नहीं है। गेंद बल्लेबाज़ों के पास रुककर आने के कारण अपनी गति खो देती है, जिसकी वजह से बल्लेबाज़ों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि तेज़ गेंदबाज़ और जडेजा लगभग एक तरीके से काम करते हैं | एक तेज़ गेंदबाज़ सीम मूवमेंट प्राप्त करने के लिए नमी वाली सतह पर गेंद को ज़ोर से ज़मीन पर मारता है, तो वहीं स्पिन गेंदबाज जैसे जडेजा को सटीक लाइन और लेंथ पर नियंत्रित गेंदबाज़ी करनी पड़ती है।
भारतीय दिग्गज कुंबले ने जिओहॉटस्टार पर बात करते हुए जडेजा की गेंदबाज़ी के बारे में बात करते हुए कहा कि, “यह वही समय है जब पिच के उतार-चढ़ाव और वेरिएशंस काम आते हैं। रफ पर पड़ने पर गेंद तेज़ी से घूमती है, और सपाट जगह पर स्किड होती है। जडेजा की इस चतुर गेंदबाज़ी ने बल्लेबाज़ों को गलती करने पर मजबूर किया, जिससे वह ऐसे विकेटों पर बहुत खतरनाक बन जाते हैं।”
मैच का हाल
भारतीय दल ने वेस्ट इंडीज को उनकी पहली पारी में 248 के स्कोर पर ऑल आउट करने के बाद ‘फॉलो ऑन’ का इस्तेमाल कर उन्हें एक बार फिर बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया है। भारतीय टीम के लिए कुलदीप ने पहली पारी में सर्वाधिक पाँच विकेटें झटकीं और वेस्टइंडीज की पारी को जल्दी समेटने में अपना योगदान दिया।
फिलहाल वेस्टइंडीज दूसरी पारी में दो विकेटें गँवाने के बाद 118 रन जोड़ चुकी है। शे होप और जॉन कैंपबेल एक अच्छी साझेदारी निभाते हुए वेस्टइंडीज को मैच में वापसी का रास्ता दिखाने की चेष्टा कर रहे हैं। दूसरी ओर, भारत यह आशा करेगा कि वे जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ें और मैच का रुख एक बार फिर अपनी तरफ करें।
रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा
T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके
‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी
IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

