Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में भारत को 24 रनों से हराया, कीमो पाॅल ने खोला पंजा 

WI vs IND (Image Credit- Twitter X)
WI vs IND (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का चौथा मैच 14 अक्टूबर, बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 24 रनों से हरा दिया और टी20 सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शाई होप (102) की शतकीय पारी के चलते मेजबान भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 248 रनों का एक मजबूत लक्ष्य रखा। लेकिन, इसके जबाव में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी 223 रनों पर सिमट गई।

भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथे टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 247 रन बनाए।

कैरेबियाई टीम के लिए ओपनिंग करने आए शाई होप ने 102* रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेली, तो शेरफन रदरफोर्ड 26 गेंदों में 49* रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा ज्वेल एंड्रयू ने 21, शिमरॉन हेटमायर ने 33 और रोवमैन पॉवेल ने 24 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर, भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब भारत वेस्टइंडीज से मिले 248 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 218 रन ही बना सकी। भारत के लिए इससे पहले संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रन बनाए। तो तिलक वर्मा ने 43 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 41 रनों की पारी खेली।

हालांकि, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए और जीत हासिल की। कीमो पाॅल ने 5, गुडाकेश मोती ने 2 और रोमारियो शेफर्ड व शमार स्प्रिंगर ने 1-1 विकेट हासिल किया। खैर, अब सीरीज का निर्णायक व आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरू में खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम करेगी।

ये भी पढ़ें – कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ग्लेन मैक्सवेल? जानें उनकी कमाई का पूरा लेखा-जोखा

আরো ताजा खबर

स्मृति मंधाना की कप्तानी में हरमनप्रीत कौर निभाएंगी अहम भूमिका, BCCI अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अब एक नया दौर शुरू होने जा रहा है। अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद,...

IND vs WI: शाई होप के शतक के चलते चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 248 रनों का बड़ा लक्ष्य 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है।...

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने छोड़ा साथ, अब हैदराबाद के लिए खेलेंगे टी नटराजन, इस खिलाड़ी के बदले हुई ट्रेड डील

T. Natarajan (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 की तैयारियों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दोनों फ्रेंचाइजी के...

न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ी खबर, भारतीय टीम में सूर्यांश शेडगे को मिल सकता है मौका, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दिखाया था दम

Suryansh Shedge (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच मुंबई के युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को लेकर बड़ी खबर...