Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI: भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, गिल-कोहली ने ठोके शतक 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X)
IND vs WI (Image Credit- Twitter X)

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया। पहले मुकाबले में मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट से एक शानदार जीत दर्ज की।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने मैन इन ब्लू के सामने जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के बाद भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहले वनडे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। टाॅस हारकर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 295 रन बनाए।

इससे पहले वेस्टइंडीज को इस स्कोर तक पहुंचाने में सलामी जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 135 रनों की मजबूत साझेदारी की। जस्टिन ग्रीव्स ने 101 और जाॅन कैंपबेल ने 62 रनों की शानदार पारी खेली, तो आमिर जांगू 58* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं, भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्पिनर कुलदीप यादव को सर्वाधिक 4 विकेट मिले। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 2 और नीतीश कुमार रेड्डी को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज से मिले 296 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 41.4 ओवरों में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने 110 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 88 गेंदों में 10 चौके व 9 छक्कों की मदद से 139* रन बनाकर नाबाद रहे और भारत को जिताकर ही लौटे।

वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ और रोस्टन चेज को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब जारी सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहटी में खेला जाएगा। इस मैच में कैरेबियाई टीम पलटवार करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें – भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के बीच हार्दिक पांड्या की इंजरी को लेकर, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने जताई गहरी चिंता 

আরো ताजा खबर

SM Trends: 21 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने से पहले, न्यूजीलैंड टीम के...

क्या NZ दौरे पर भी बेंच पर बैठे रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है। इस सीरीज से...

IND vs NZ 2026, 1st T20I: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20आई सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। फटाफट क्रिकेट के बाद...

IND vs NZ 2026: न्यूजीलैंड में रात 8 बजे से शुरू होगा टी20 मुकाबला, जानें भारत में किस समय देख सकेंगे लाइव

IND vs NZ 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। तो वहीं, 22 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड...