

अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20आई मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 17 अक्टूबर, 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को एक ऑफिशियल मीडिया एडवाइजरी के जरिए इस फैसले की पुष्टि की। यह फैसला बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चोटिल होने की आशंका के बाद लिया गया है।
भुवनेश्वर हाल ही में चार साल बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। उन्हें 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20आई सीरीज के लिए चुना गया है। इससे पहले, भुवनेश्वर आखिरी बार नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते नजर आए थे। अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 7.95 की बेहतरीन इकॉनमी से 28 विकेट लिए थे और इसी के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में जोरदार वापसी की है।
देखें पोस्ट
🚨 News 🚨
Arshdeep Singh sustains blow to bowling shoulder; Bhuvneshwar Kumar added to #TeamIndia’s squad for the Bengaluru T20I.
More Details ▶️ https://t.co/i18NeqDLrU
#INDvWI | @mflone_
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम 17 अक्टूबर, शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के 5वें और आखिरी टी20 मैच में उतरेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
सीरीज 2-2 की बराबरी पर दिलचस्प मोड़ पर है। भारतीय टीम ने पहला और तीसरा टी20आई जीता था, जबकि वेस्टइंडीज टीम ने दूसरा और चौथा टी20आई अपने नाम किया था। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी मुख्य समस्या रही है, जिसे उन्हें जल्द ही ठीक करना होगा। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए शे होप शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने इस दौरे पर 4 शतक जड़े हैं। चौथे टी20आई में उनकी गेंदबाजी भी काफी अच्छी रही, जिसमें कीमो पॉल ने 5 विकेट लिए। अब सीरीज दांव पर लगी है और यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम सीरीज जीतती है।
भारत का अपडेटेड टी20आई स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार
’26 दिनों तक रिहैब में रहा’: युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, एंग्जायटी और तलाक के दर्द पर तोड़ी चुप्पी
SM Trends: 16 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
“रील के चक्कर में ठुक जाओगे” – युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने ली पैपराजी की चुटकी, वीडियो इंटरनेट पर छाया
IND vs WI 2026, 5th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

