Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: 3 खिलाड़ी जो टी20 सीरीज की तरह वनडे सीरीज में भी श्रीलंका का 3-0 से सफाया करेंगे

Suryakumar Yadav (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज के बाद, अब 2 अगस्त से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। साथ ही एक बार फिर टी20 सीरीज के बाद, मैन इन ब्लू वनडे सीरीज में भी मेजबान टीम का 3-0 से सफाया कर सकती है।

गौरतलब है कि इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है। कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और स्पिनर कुलदीप यादव इस सीरीज के दौरान एक्शन में नजर आने वाले हैं।

तो वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टी20 सीरीज की तरह वनडे सीरीज में भी श्रीलंका का 3-0 सफाया करने में भारतीय टीम की मदद करने वाले हैं। तो आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं:

1. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

Suryakumar Yadav (Image Credit- X)

भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हो सकते हैं, जो श्रीलंका को वनडे सीरीज में 3-0 से हराने में भारतीय टीम की मदद कर सकते हैं। बता दें कि हाल में ही खत्म हुए टी20 सीरीज में सूर्या का बल्ला जमकर बोलता हुआ नजर आया था, तो वहीं इस कमाल के प्रदर्शन की बदौलत सूर्या को टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज (POTS) चुना गया था।

टी20 सीरीज में सूर्या ने 3 मैचों में 92 रन बनाए थे। साथ ही अब वह गेंदबाजी भी करने लगे हैं, जो उन्हें अब एक अलग तरह का खिलाड़ी बनाती है। देखने लायक बात होगी कि वनडे सीरीज में कप्तान रोहित सूर्या का कैसे इस्तेमाल करते हैं?

2. रियान पराग (Riyan Parag)

Riyan Parag (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी रियान पराग का भी नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है, जो श्रीलंका का वनडे सीरीज में 3-0 से सफाया करने में टीम इंडिया की मदद कर सकते हैं।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में फेल होने के बाद, पराग ने गेंदबाजी में 3 विकेट निकालकर सभी को चौंका दिया था। तो वहीं अगर वह ऐसा प्रदर्शन वह वनडे सीरीज में करते हैं, तो निश्चित रूप से टीम इंडिया को काफी मदद मिलने वाली है।

3. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

Kuldeep Yadav (Photo Source: X/Twitter)

बता दें कि पिछले महीने हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद कुलदीप यादव की भी टीम इंडिया में वापसी हो रही है। वनडे सीरीज में वह एक्शन में नजर आने वाले हैं। तो वहीं इस वनडे सीरीज में कुलदीप रोहित शर्मा के तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं, क्योंकि श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिच पर कुलदीप का सामना करना, बल्लेबाजों के लिए खासा परेशानी का सबब बनने वाला है। भारत के लिए कुलदीप 40 टी20 मैचों में 69 विकेट हासिल कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

“मैं आपको पर्सनली मैसेज करूंगा”: अपनी टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में अश्विन को न चुनने पर अर्शदीप सिंह ने मांगी माफी

Arshdeep Singh apologises to R Ashwin after naming his top five bowlers (image via X) भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने हाल ही में अपने टॉप पांच भारतीय गेंदबाजों की...

“धोनी ने उस फाइनल का जिक्र तक नहीं किया” – 2011 WC के बाद CSK में अपने अनुभव पर बोले श्रीलंकाई दिग्गज

Sri Lankan Star Recalls CSK Stint After 2011 World Cup Heartbreak (image via getty) श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने हाल ही में 2011 के यादगार वनडे वर्ल्ड...

एमएस धोनी नहीं, आशीष नेहरा के पास है सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन – मोईन अली

Moeen Ali picks Ashish Nehra over MS Dhoni as best cricketing brain (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस...

श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया फील्डिंग कोच, शुभदीप घोष को मिली जिम्मेदारी

Subhadeep Ghosh appointed as India’s new fielding coach (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया...