Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL 2024: श्रीलंका के खिलाफ वनडे में भारत की खस्ता हालत पर, रवींद्र जडेजा ने कहा- बस एक काॅल दूर हूं!

IND vs SL 2024: श्रीलंका के खिलाफ वनडे में भारत की खस्ता हालत पर, रवींद्र जडेजा ने कहा- बस एक काॅल दूर हूं!

Ravindra jadeja (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं अभी तक इस वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि, इस दौरान टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

बता दें कि पहले वनडे मैच में श्रीलंका से मिले 231 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 230 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच टाई खत्म हुआ। तो वहीं दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका से मिले 240 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए, टीम इंडिया 208 रनों पर ऑलआउट हो गई।

तो वहीं अब श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की खस्ता हालत को देखकर, टीम के हरफनमौला खिलाड़ी और सर जडेजा के नाम से मशहूर रवींद्र जडेजा (Ravindra jadeja) सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में नजर आए हैं। बता दें कि अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर करते हुए जडेजा ने कैप्शन में लिखा- हैली, जस्ट वन काॅल अवे (Hello..just one call away)।

देखें रवींद्र जडेजा की ये सोशल मीडिया पोस्ट

दूसरी ओर, जडेजा द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट के बाद फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि टीम इंडिया खराब प्रदर्शन कर रही है, इस वजह से जडेजा ने यह पोस्ट डाली है। इस पोस्ट के माध्यम से वह भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट से कह रहे हैं कि वह सिर्फ एक काॅल दूर हैं, उन्हें बुला लें।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे 7 अगस्त को

गौरतलब है कि इस समय श्रीलंका और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 7 अगस्त, बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मेजबान टीम की निगाहें इस मैच को जीतकर वनडे सीरीज को अपने नाम करने पर होंगी, तो वहीं मैन इन ब्लू सीरीज को बराबरी पर खत्म करने के इरादे से खेलने उतरेगी।

यहाँ देखे:- SL vs IND, 3rd ODI: मैच के दौरान बन सकते हैं ये 11 बड़े रिकॉर्ड्स

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...