Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: गौतम गंभीर के इस गलत फैसले की वजह से टीम इंडिया हार गई पहला वनडे मैच?

IND vs SL: गौतम गंभीर के इस गलत फैसले की वजह से टीम इंडिया हार गई पहला वनडे मैच?

Gautam Gambhir (Source X)

Gautam Gambhir IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो में खेला गया। चल रही वनडे सीरीज अप्रत्याशित तरीके से शुरू हुई। पहले वनडे में भारतीय टीम के पास आसान जीत हासिल करने का मौका था। इस मैच को जीतने के लिए सिर्फ 231 रनों की जरूरत थी। लेकिन, इन रनों का पीछा करते हुए मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे उस फैसले की जिसके वजह से शायद भारत मैच हार गया।

भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए 231 रनों की जरूरत थी। इन रनों का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दी थी। 10 महीने बाद वनडे में वापसी कर रहे रोहित ने 58 रनों की शानदार पारी खेली वहीं,  गिल ने 16 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 75 रन जोड़े। लेकिन अगले 155 रन बनाने के चक्कर में पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

गौतम गंभीर का यह फैसला गलत साबित हुआ

इस मैच के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से एक गलती हो गई। दरअसल, कोलंबो की पिच स्पिन गेंदबाजी के लिए उपयुक्त है जो हमें मैच में देखने को भी मिला की कैसे स्पिनरों ने टीम इंडिया को शुरुआती झटके दिए। जैसे-जैसे सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिरे, वाशिंगटन नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए थे।

दरअसल, इस मैच के लिए शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। शिवम दुबे स्पिनरों पर आक्रमण करने के लिए टॉप क्रम पर बल्लेबाजी करने आ सकते थे क्योंकि वह स्पिन अच्छे से खेलते हैं। लेकिन गंभीर ने उन्हें आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। उन्हें निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करनी पड़ी।

उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी तो की लेकिन उनके पास क्रीज पर समय बिताने का मौका नहीं मिला वरना वो अकेले मैच जिताऊ पारी खेल जाते। हालांकि, गंभीर के इस फैसले को पूरा दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि बाकी बल्लेबाज फेल हो गए। लेकिन अगर शिवम दुबे ऊपर बल्लेबाजी करने आते तो शायद मैच का अंत किसी अलग तरीके से होता।

भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए 231 रनों की जरूरत थी। इन रनों का पीछा करते हुए सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर सके। अंत में यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...