Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: रोहित को जो करने में लगे 17 साल, यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 11 महीने में कर दिखाया; जानिए क्या?

Yashasvi Jaiswal equals Rohit Sharma’s record (Source X)

Yashasvi Jaiswal equals Rohit Sharma’s record : तीन मैचों की टी20 सीरीज (Sri Lanka vs India) के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर आउट हो गई।

इस मैच में ओपनर यशस्वी जायसावल (Yashasvi Jaiswal) ने शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में Yashasvi Jaiswal अपना अर्धशतक पूरा करने की कोशिश में थे, लेकिन उनका अर्धशतक पूरा नहीं हो सका। पल्लेकेले स्टेडियम में उन्होंने 21 गेंदों पर 40 रन बनाए। इस पारी में यशस्वी ने पांच चौके और दो छक्के लगाए।

हालांकि, भले ही यशस्वी अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने स्पेशल लिस्ट में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रोहित ने जो 17 साल में किया वो यशस्वी ने सिर्फ 11 महीने में कर दिखाया।

दरअसल, यशस्वी टी20 पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार 40 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी और रोहित ने चार-चार बार यह उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि, यशस्वी ने पिछले साल अगस्त में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तो, रोहित शर्मा ने सितंबर 2007 से जून 2024 तक क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में खेला है। “हिटमैन” के नाम से मशहूर रोहित ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

भारत के लिए टी20 क्रिकेट में पावरप्ले में सर्वाधिक 40+ रन बनाने वाले बल्लेबाज –

4- रोहित शर्मा

4- यशस्वी जयसवाल

2- शिखर धवन

2- केएल राहुल

1- वीरेंद्र सहवाग

1- रॉबिन उथप्पा

1- ऋतुराज गायकवाड़

भारत ने 43 रनों से श्रीलंका को हराया  

श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 213 रन बनाए और श्रीलंका  को 214 रनों की चुनौती दी। लंकाई बल्लेबाज इसे चुनौती देने में नाकाम रहे।

टीम इंडिया द्वारा दी गई चुनौती का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 170 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने टी20 सीरीज का पहला मैच 43 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

আরো ताजा खबर

BAN vs PAK 2026: वनडे टीम से बाबर आजम को किया गया बाहर! शाहीन शाह अफरीदी करेंगे कप्तानी

BAN vs PAK 2026 (image via getty) पाकिस्तान के क्रिकेट सिलेक्टर्स ने बांग्लादेश के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए बाबर आजम को वनडे टीम से बाहर...

SA vs NZ, 1st Semifinal: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

SA vs NZ, 1st semifinal (image via JioHotstar) साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में, सेंटनर ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने...

MS Dhoni का कट गया चालान, तेज गति से चला रहे थे वाहन

MS Dhoni (Image Credit- Gemini) नियम सभी के लिए एक जैसे होते हैं और इससे पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी भी अछूते नहीं रहे हैं। बता...

4 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SA vs NZ, 1st Semifinal: T20I फॉर्मेट में रहा है अफ्रीकी टीम का दबदबा, क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकडें? हेड...