
Team India and shoaib akhtar (Image Credit- Twitter X)
T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच 29 जून, शनिवार को भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच, बारबडोस के ब्रिजटाउन स्थित कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला गया। बता दें कि फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 7 रन से जीत हासिल कर, कुल दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लिया है।
खिताब को अपने नाम करने के बाद भारत ने 13 साल बाद किसी वर्ल्ड कप, और 11 साल किसी आईसीसी टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। दूसरी ओर, टीम इंडिया की इस जीत पर क्रिकेट जगत समेत पूर्व खिलाडियों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं।
तो वहीं अब इस क्रम में नया नाम पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib akhtar) का जुड़ गया है। अख्तर ने टीम इंडिया की जीत को लेकर एक वीडियो के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है।
टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की प्रतिक्रिया आई सामने
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद शोएब अख्तर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में उन्होंने भारतीय टीम की जीत पर कहा-
रोहित शर्मा ने कर दिखाया। टीम इंडिया के लिए ये भावुक पल है क्योंकि अहमदाबाद वे हारे थे, और मैं कब से कह रहा था कि टीम इंडिया जीतना डिजर्व करता है ना सिर्फ वो टूर्नामेंट बल्कि ये भी। हिंदुस्तान को बहुत-बहुत मुबारकबाद, बहुत अच्छा खेले हैं। फाइनल तक अपराजेय, रोहित शर्मा का ग्राउंड पर गिरना, दिखाता है इस जीत का उनके लिए क्या मतलब है। उनके इमोशन सब कुछ बयां कर रहे थे।
देखें शोएब अख्तर की ये वायरल वीडियो
India WINSSSS!!!
Rohit & his boys rise to the occasion pic.twitter.com/VSXP3DmTfg
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) June 29, 2024
दूसरी ओर, फाइनल जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी इमोशनल होते हुए नजर आए थे, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा
भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात
‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान
‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

