Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025, 5th T20I: जानें कैसा रहेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज और संभावित प्लेइंग 11

IND vs SA 2025, 5th T20I जानें कैसा रहेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज और संभावित प्लेइंग 11

IND vs SA 2025 (Image Credit- Twitter X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं, जबकि लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथा टी20 मुकाबला धुंध के कारण आयोजित नहीं हो सका।

फिलहाल मेजबान भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। पहले टी20 में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की, तो उसके बाद दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए 51 रनों से जीत हासिल की। सीरीज में फिलहाल मैन इन ब्लू 2-1 से आगे चल रही है। तो वहीं, अगर प्रोटियाज को सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना है, तो उन्हें आखिरी व पांचवें टी20 मैच में हर हाल में जीत हासिल करना होगी।

IND vs SA 2025 मैच डिटेल्स

मैच भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पांचवां टी20आई 2025
वेन्यू नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
दिनांक और समय शुक्रवार, 19 दिसंबर: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स, जियो हॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

IND vs SA 2025 पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें, तो यहां पर गेंदबाजों की अपेक्षा बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती हुई नजर आती है। इस वजह से क्रिकेट फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। मैदान पर टी20 क्रिकेट का बेस्ट स्कोर 243 रन है, जबकि न्यूनतम स्कोर 130 रन है। साथ ही मैदान पर टी20 क्रिकेट में औसत स्कोर 204 रन है। दूसरी पारी में ओस का ध्यान रखते हुए कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

IND vs SA 2025 हेड टू हेड

खेले गए मैच 35
भारत 20 मैच जीते
साउथ अफ्रीका 13 मैच जीते
ड्राॅ 1
कोई परिणाम नहीं 1
पहला मैच 1 दिसंबर, 2006
आखिरी मैच 14 दिसंबर 2025

भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वें टी20 मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, ओटीनल बार्टमैन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे

আরো ताजा खबर

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...

IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज धर्मशाला में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए...

SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।...