Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025: ‘विराट के टाइम की पिच बनवाओ’ कोलकाता टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार के बाद बोला पूर्व दिग्गज 

IND vs SA 2025 (Image Credit- Twitter X)
IND vs SA 2025 (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा। साथ ही यह मैच भी सिर्फ 3 दिनों में खत्म हो गया।

दूसरी ओर, भारतीय टीम की ईडन गार्डन्स की टर्निंग पिच पर हुई शर्मनाक हार के बाद, पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। जाफर ने क्यूरेटर्स से पूर्व कप्तान विराट कोहली के समय जैसी पिचें बनाने की गुहार लगाई है।

वसीम जाफर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

कोलकाता टेस्ट मैच में भारतीय टीम की 30 रनों से हार के बाद, वसीम जाफर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में जाफर ने कहा-

“लगता है हमने न्यूजीलैंड सीरीज हार से कोई सबक नहीं सीखा है। ऐसी पिचों पर हमारे स्पिनरों और विरोधी टीम के स्पिनरों के बीच का अंतर कम हो जाता है। हमें पारंपरिक भारतीय पिचों पर वापस जाना होगा, जैसे 2016-17 सीजन में थी जब विराट कप्तान थे और इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने भारत का दौरा किया था।”

देखें वसीम जाफर की यह पोस्ट

खैर, अब जबकि साउथ अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट मैच को जीतकर 1-0 की सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। देखने लायक बात होगी कि आगामी टेस्ट मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट किस तरह की पिच की डिमांड करता है, या फिर तैयार करवाता है।

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा व आखिरी मुकाबला 22 नवंबर, शनिवार से गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मुकाबले में भारतीय टीम फाइट बैक करती है या फिर साउथ अफ्रीका इस मुकाबले में भी बाजी मार, टेस्ट सीरीज को अपने नाम करेगी?

আরো ताजा खबर

2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा: रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) रोहित शर्मा के नाम पहले ही टी20 वर्ल्ड कप, दो चैंपियंस ट्रॉफी और छह आईपीएल खिताब दर्ज हैं। इसके बावजूद एक ट्रॉफी ऐसी...

बुमराह की तेज यॉर्कर से ईशान किशन चोटिल, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के लिए चिंता की खबर सामने आई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज...

बुमराह की वापसी से बदलेगी प्लेइंग XI? पठान ने दिए संकेत

Gautam Gambhir Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया, लेकिन यह जीत आसान...

IND vs PAK मैच से पहले बोले उस्मान तारिक, कहा ‘मेरे लिए ये नॉर्मल मैच’

Usman Tariq (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर जहां फैंस में जबरदस्त उत्साह है, वहीं पाकिस्तान के...