Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025: भारत की लिए बुरी खबर आई सामने, साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर का खेलना संदिग्ध

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर का साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेलना अधर में लटक गया है। गौरतलब है कि इस समय साउथ अफ्रीका ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है, जिसकी शुरुआत 14 नवंबर से हो रही है। हालांकि, इस दौरे में 30 नवंबर से रांची में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर का खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि अय्यर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटे हैं और अभी भी चोट से उबर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए उन्हें और समय की आवश्यकता है। चयन समिति को उनकी स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई है, और मेडिकल रिपोर्ट बताती है कि उन्हें मैच फिटनेस हासिल करने में एक महीने से ज्यादा समय लगेगा। इस वजह से वह शायद प्रोटीज टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में शायद हिस्सा न ले पाएं।

बीसीसीआई सोर्स ने दी जानकारी

बता दें कि हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनियर सोर्स ने द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- “उन्हें पूरी तरह से मैच फिट होने में अभी और समय लगेगा और बोर्ड और चयन समिति उनकी चोट के बाद कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। उनका दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में खेलना संदिग्ध है।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 30 वर्षीय अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में 11 और 68 रनों की पारी खेली थी। लेकिन इसके बाद तीसरे वनडे सीरीज में चोटिल होने के बाद, वह बल्लेबाजी करने नहीं आए थे और उन्हें सीधे हाॅस्पिटल भर्ती कराया गया था। तो वहीं, इस चोट से पहले अय्यर ने लिखित में बीसीसीआई से कुछ समय के लिए रेड बाॅल क्रिकेट ना खेलने के लिए ब्रेक मांगा था।

हालांकि, अब श्रेयस को 22 गज की पट्टी पर दोबारा देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...