Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK मैच के दौरान युवराज सिंह ने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की NBA लीजेंड John Starks से करवाई मुलाकात, देखें वीडियो

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप का 19वां मैच 9 जून को नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने नजदीकी मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रनों से हराया है।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी और जारी टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर युवराज सिंह, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को, NBA लीजेंड और New York Knicks के पाॅइंड गार्ड John Starks से मुलाकात करवाते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि कोहली और बुमराह की एनबीए लीजेंड के साथ मुलाकात होने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो के अनुसार विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह NBA लीजेंड John Starks से बड़ी ही गर्मजोशी के साथ मिलते हुए नजर आए हैं।

देखें विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की ये वीडियो

.@imVkohli and @YUVSTRONG12 welcome John Starks to the @T20WorldCup! https://t.co/06TPnTmR7H pic.twitter.com/gYERkRdsaf

— NBA (@NBA) June 9, 2024

दूसरी ओर, आपको भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बारे में बताएं, तो भारतीय टीम ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 6 रनों से जीत हासिल की है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 119 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।

भारत के लिए विकेटकीपर ऋषभ पंत ही 42 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो नसीम शाह व हारिस रउफ को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद आमिर को 2 और शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट हासिल किया।

इसके बाद जब पाकिस्तान भारत से मिले 120 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 113 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से मैच में शानदार गेंदबाजी देखने को मिली।

टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों ने मिलकर 59 डाॅट गेंदें फेंकी, तो बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को 2 तो अर्शदीप सिंह व अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...